*वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” डिजिटल बुलेटिन की वेबसाइट www.gyamaayam.com का शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला व वरिष्ठतम पत्रकार जैन लूनकरण छाजेड़ सहित अनेक जनों ने किया

प्रेस विज्ञप्ति *वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” डिजिटल बुलेटिन की वेबसाइट www.gyamaayam.com का शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला व वरिष्ठतम पत्रकार जैन लूनकरण छाजेड़ सहित अनेक जनों ने किया लोकार्पण* *शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत क्रांति है : ज्ञानायाम* बीकानेर। वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” डिजिटल बुलेटिन की वेबसाइट www.gyamaayam.com का लोकार्पण करते हुए डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि ज्ञानायाम के माध्यम से पहले सप्ताह भर में डिजिटल जानकारी मिलती रही है जो अब इसकी वेबसाइट शुरू हो जाने पर तुरंत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक विकास हेतु भी ज्ञानायाम प्रतिबद्ध है। डॉ. बी डी कल्ला ने ज्ञानायाम के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिस तरह से ज्ञानायाम बुलेटिन ने अल्प समय में ही निष्पक्षता और निडरता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक्सक्लूसिव जानकारियां प्रकाशित कर एक बेहतरीन मुकाम स्थापित किया है, उससे भी बेहतरीन स्थान ज्ञानायाम का यह पोर्टल हासिल करेगा। वरिष्ठतम पत्रकार जैन लूनकरण छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि गिरिराज को शुरू से ही एक्सक्लूसिव खबरों को ढूंढकर उन्हें प्रस्तुत करने का जूनून है। 1997 में नवज्योति में सहायक संवाददाता के रूप में भी ये बेमिसाल जानकारियां ढूंढ ढूंढ कर लाता और पूरी लगन व मेहनत के साथ उनमें खबरीया तत्व तलाशता ही नहीं अपितु विस्मित करने वाली खबरें तैयार करता। यही वजह है कि मात्र एक – दो पृष्ठ के डिजिटल बुलेटिन “ज्ञानायाम” ने केवल 22 महीने की लघु अवधि में ही शिक्षा जगत में पूरे प्रदेश में अपना परचम फहराया है। निश्चित रूप से गिरिराज के नवाचार व क्रांतिकारी कदमों से ज्ञानायाम पोर्टल भी लोकप्रियता का नया इतिहास रचेगा। ज्ञानायाम के संस्थापक व समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने अब तक के ज्ञानायाम के सफर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ज्ञानायाम एक शैक्षणिक डिजिटल बुलेटिन है। मात्र पौने दो साल में ही राज्य की लगभग प्रत्येक प्राइवेट स्कूल तक यह बुलेटिन पहुंचने लगा है। इसके अलावा सरकारी शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों, शिक्षकों तक भी प्रभावी रूप से ज्ञानायाम पहुंच रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षा से जुड़े सभी वर्गों तक यह बुलेटिन अपनी पहुंच सतत बढाने में सफल हो रहा है और ज्ञानायाम पोर्टल के माध्यम से भी शिक्षा के क्षेत्र की तमाम तरह की जानकारियां प्रस्तुत की जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल शुरू हो जाने से शिक्षा क्षेत्र में नवाचारों के साथ नई क्रांति लाने का यह अद्भुत मिशन और बेहतर तरीके आगे बढ़ सकेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सुरेंद्र सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सुनील बोड़ा, अल्का डोली पाठक, पत्रकार पवन भोजक एवं डॉ अभय सिंह टाक इत्यादि ने भी अपने अपने विचारों की अभिव्यक्ति देते हुए ज्ञानायाम पोर्टल के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं दी। *इन्होंने किया लोकार्पण* शिक्षामंत्री डॉ बी डी कल्ला, वरिष्ठतम पत्रकार जैन लूनकरण छाजेड़, वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, पत्रकार पवन भोजक, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सुरेंद्र सिंह भाटी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुनील बोड़ा, शिक्षाविद लायनेस अल्का डॉली पाठक, शिक्षाविद व पत्रकार डॉ अभय सिंह टाक, समाजसेवी मनोज कुमार खैरीवाल भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव दीपक यादव, करुणा इंटरनेशनल संस्था के एज्यूकेशन आफिसर घनश्याम साध, वार्ड पार्षद सुशील सुथार, पूर्व पार्षद व भाजपा नेता शिवकुमार रंगा, सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार कच्छावा व जेठमल सांखला, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के बीकानेर जिला समन्वयक करनीदान कच्छवाह, दवा विक्रेता संघ के सचिव किशन जोशी, अशोक उपाध्याय, तरविंद्र सिंह कपूर, रमेश बालेचा, इंदिरा बालेचा, समाज सेवी योगेश पुरोहित, क्रिकेट प्रशिक्षक सुरेंद्र पुरोहित, समाजसेवी हंसराज बिश्नोई इत्यादि ने किया। इस अवसर पर अनेक सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व संचालक उपस्थित थे।



Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version