Home Uncategorized आर एस वी के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं...

आर एस वी के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन

0

बीकानेर। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल बीकानेर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। जोधपुर में 11 से 15 जनवरी 2023 को आयोजित हुई 66 वीं राज्य स्तरीय विद्यालय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 14 वर्ष तक की आयु वर्ग की क्वार्ड प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों वर्ग में विद्यालय के स्टूडेंट्स ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। छात्रा वर्ग में कक्षा – 7 वीं की मधुश्री पारीक तथा छात्र वर्ग में कक्षा – 7 वीं के ही छात्र आर्यन ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है।

26 से 30 दिसंबर 2022 तक चेन्नई में आयोजित हुई सब जूनियर टारगेट बॉल नेशनल चैंपियनशीप में विद्यालय के कक्षा 12 वीं के विद्यार्थी केशव तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। भरतपुर में आयोजित बाल बैडमिंटन अंडर 17 प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा तेजस्वी पंडित तथा अनामिका पंवार ने रजत पदक हासिल किया है। विद्यार्थियों के खेलों में बढ़ते रुझान और उपलब्धियों पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निधि स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version