Home Uncategorized अगले वर्ष से बीएड होगी बंद, एनसीटीई ने जारी की आम सूचना

अगले वर्ष से बीएड होगी बंद, एनसीटीई ने जारी की आम सूचना

0

बीकानेर। आगामी सत्र से इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम बंद हो जाएगा। इस संबंध में एनसीटीई ने बीती 5 फरवरी को आम सूचना जारी कर दी है। अगले वर्ष से 4 वर्षीय बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम के स्थान पर एकीकृत शिक्षक (आईटीईपी) कोर्स शुरू किया जाएगा। बीए और बीएससी के अलावा बीकॉम के छात्र भी बीएड कर पाएंगे। साथ ही आईटीईपी में सेमेस्टर सिस्टम भी लागू होगा। एनसीटीई ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत यह बदलाव किया है।

केंद्र सरकार अब नई शिक्षा नीति के तहत नए शिक्षक तैयार करेगी। वर्ष 2025- 26 से आईटीईपी लागू होगा। शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों को एनसीटीई की वेबसाइट से नए पाठ्यक्रम हेतु 5 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version