Home social कराटे प्रतियोगिता में 3 गोल्ड एवं 3 सिल्वर मैडल जीतकर आरएसवी के...

कराटे प्रतियोगिता में 3 गोल्ड एवं 3 सिल्वर मैडल जीतकर आरएसवी के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम

0

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के 3 स्टूडेंट्स ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 3 गोल्ड एवं 3 सिल्वर मैडल जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। खेल प्रभारी विनय विश्नोई के अनुसार देवेंद्र सिंह ने दो गोल्ड मेडल एवं एक सिल्वर मेडल, कृष्ण स्वरूप मिश्रा ने एक गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल तथा आरव अग्रवाल ने एक सिल्वर मेडल हासिल किया।

इन स्टूडेंट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। इन विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि ने बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की मंगल कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version