Category: Events

  • एशिया की सबसे बड़ी एज्यूकेशनल कांफ्रेंस एवं एक्जिबिशन “द इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट” में शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

    एशिया की सबसे बड़ी एज्यूकेशनल कांफ्रेंस एवं एक्जिबिशन “द इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट” में शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

    बीकानेर। नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में स्थित दुनिया के विशालतम इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर “यशोभूमि” में आयोजित तीन दिवसीय द इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट में शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। एनसीईआरटी द्वारा सम्मिट के अंतिम दिन आयोजित ” डिजिटल एज्यूकेशन : एनसीईआरटी’ज रोल इन शेपिंग द फ्यूचर” कार्यशाला में खैरीवाल ने अपना सुझाव साझा करते हुए कहा कि एनसीईआरटी टेक्नोलाजी फ्रेंडली होकर बेहतर काम कर रही है। टेक्नोलाजी के डवलपमेंट के लिए एनसीईआरटी को और अधिक सपोर्टिव एवं प्रमोटिव सिस्टम तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटलाईजेशन से एज्यूकेशन को बेहतर बनाने के साथ आसान बनाया जा सकता है। इससे टीचर्स के लिए टीचिंग एड्स क्रिएट करने में बड़ी सहायता मिलती है और सीखना और सीखाना भी बेहद आसान हो जाता है।


    गौरतलब हो कि इंडिया डाईडेकक्टिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह एज्यूकेशन एक्जिबिशन एवं कांफ्रेंस एशिया की सबसे बड़ी एज्यूकेशनल इंवेट मानी जाती है। 18 से 20 सितंबर 2024 तक यशोभूमि कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आयोजित इस इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट में स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डवलपमेंट, एज्यूकेशन – टेक्नोलॉजी इत्यादि क्षेत्रों की 16 देशों की लगभग डेढ़ हजार से अधिक दिग्गज शख्सियतें सम्मिलित हुईं। इस दौरान विभिन्न विषयों पर 25 सेशन हुए जिनमें 120 से अधिक विद्वानों ने अपने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। एमएसएमई मिनिस्ट्री, भारत सरकार तथा संस्कृति, युवा और खेल मंत्रालय, बाडेन-वुर्टेमबर्ग, यूएनओ के सहयोग से आयोजित इस सम्मिट में इन्वेस्ट इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), एनसीईआरटी, सीआईएससीई एसोसिएट थे। ग्लोबल विक्टोरिया (आस्ट्रेलिया), एज्यूकेशन फिनलैंड, डाईडाक्टा, ब्रिटिश एज्यूकेशनल सप्लायर्स एसोसिएशन (बेसा), इन्वेस्टमेंट एनएस डब्ल्यू, साऊथ इस्ट एशियन मिनिस्टर्स ऑफ एज्यूकेशन आर्गेनाईजेशन ने इस इंवेट को इंटरनेशनल एसोसिएट्स के रूप में सपोर्ट किया। अर्ली चाईल्डहुड एसोसिएशन एवं एसोसिएशन फॉर प्री प्रेरेटरी एज्यूकेशन एंड रिसर्च भी इस आयोजन में सहभागी थे। इनके अलावा कई नामी गिरामी ब्रांड्स ने स्पोंसर के रूप में सपोर्ट किया। इंडिया डाईडेकक्टिस एसोसिएशन के सीईओ आदित्य गुप्ता के मुताबिक 13 से 15 फरवरी 2025 को मुंबई तथा 20 – 21 फरवरी 2025 को बेंगलुरु में अगली कांफ्रेंसेंज आयोजित की जाएंगी।

  • स्काउट व गाइड का बीकानेर जिला परिषद का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    स्काउट व गाइड का बीकानेर जिला परिषद का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    बीकानेर, 30 जुलाई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला बीकानेर का द्वितीय जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को हंशा गेस्ट हाउस, गंगाशहर, बीकानेर में परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार चूरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अधिवेशन का शुभारंभ जिला वन संरक्षण अधिकारी डॉ. एस शरथ बाबू ने किया।

    समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल सुराणा, समाजसेवी तथा शहर जिला कांग्रेस के महासचिव योगेश गहलोत, समाजसेवी राजाराम बिश्नोई विशिष्ट अतिथियों के रूप में इस अधिवेशन में सम्मिलित हुए। जिला उप्रधान ऋषि राज थानवी, बलजीत सिंह बाजवा, केसरीचंद सुथार, सहायक स्टेट कमिश्नर राजेन्द्र जोशी, जिला सचिव तरुण कुमार गौड़, स्थानीय संघ, गंगाशहर के प्रधान भवानीशंकर जोशी, एडीसी (स्काउट) सूरज रतन सोनी, एडीसी (गाइड) भारती शर्मा इत्यादि मंचासीन रहे। इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड शिक्षा विभाग की प्रमुख सहशैक्षिक गतिविधि है, जिसका सभी शिक्षण संस्थानों में संचालन आवश्यक है। जिला परिषद, बीकानेर के अध्यक्ष राजेश कुमार चूरा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ स्काउट गाइड की संख्यात्मक एवं गुणात्मक अभिवृद्धि करेंगे तो संगठन का विकास एवं विस्तार होगा। सी ओ (गाइड) ज्योतिरानी महात्मा ने पिछले वर्ष कोलायत में आयोजित अधिवेशन की कार्यवाही संबंधी अनुपालना का पठन किया। सी ओ (स्काउट) जसवंतसिंह राजपुरोहित ने सत्र 2023-24 की वार्षिक उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 के वार्षिक कार्यक्रमों, लेखों का अंकेक्षण, आय-व्यय, बजट अंकेक्षक की नियुक्ति इत्यादि संबंधित विचार विमर्श कर सभासदों ने अनुमोदन किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुनील कुमार बोड़ा तथा सहायक स्टेट कमिश्नर राजेंद्र जोशी ने भी स्काउट व गाइड की गतिविधियों की सराहना की। मोहनलाल सुराणा, योगेश गहलोत एवं राजाराम बिश्नोई ने भी अपने अपने संबोधनों में स्काउट व गाइड की गतिविधियों को समाज विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। स्थानीय संघ, गंगाशहर के उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल ने भामाशाहों एवं अतिथियों के परिचय प्रस्तुत किए। स्काउट गाइड की प्रार्थना से शुरू हुए अधिवेशन में सचिव तरुण कुमार गौड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

    डिसेंट किड्स की छात्राओं अश्लेषा खैरीवाल एवं सीया जीनगर ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत नृत्य की मनमोहिनी प्रस्तुति दी।

    सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट), रामजस लिखाला ने अधिवेशन का संयोजन करते हुए स्थानीय संघ, गंगाशहर के प्रधान भवानी शंकर जोशी, उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल, सचिव प्रभु दयाल गहलोत एवं पूरे स्थानीय संघ द्वारा की गई बेहतरीन भौतिक व्यवस्थाओं हेतु आभार व्यक्त किया। अधिवेशन में बीकानेर जिले के लगभग 100 सदस्यों सहित अन्य जनों ने सहभागिता की।
    अधिवेशन के दौरान भामाशाहों, सहयोगियों, श्रेष्ठ स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स इत्यादि का सम्मान स्मृति चिन्ह, शॉल, माला व डायरी भेंट कर किया गया।

    स्काउट यूनिट लीडर रामेश्वर मारू, सुखराम चीनिया व प्रताप दास साध, समाजसेवी मदनमोहन सक्सेना, पूर्णाराम चौधरी एवं पन्नाराम सिहाग को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर के वरिष्ठ जनों नारायण मल चौधरी, गौरीशंकर गहलोत एवं राजकुमारी मारू को सेवा सम्मान से नवाजा गया। श्रीमती विनीता सक्सेना, श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं लक्ष्मण मारू के सेवानिवृत्ति – अभिनंदन किए गए। राष्ट्रपति अवार्ड के लिये चयनित रोवर रविप्रकाश चाहर, गाइड उपदेश सिद्ध एवं कृष्णा प्रजापत को सम्मानित किया गया। एमओपी में कार्य करने वाले रोवर अर्जुन भाटी, शिक्षा निदेशालय ओपन रोवर क्रू बीकानेर एवं इशिता भाटी रेंजर, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर को भी सम्मानित किया गया। मोहनलाल सुराणा, योगेश गहलोत, राजाराम बिश्नोई, मनोज भूरा, राजेंद्र बोथरा, मदन लावट एवं हंसराज डागा को सहयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। अधिवेशन के अंत में स्काउट यूनिट लीडर अशोक सक्सेना को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर अणुविभा करेगी इको फ्रेंडली कैरी बैग्स का वितरण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर अणुविभा करेगी इको फ्रेंडली कैरी बैग्स का वितरण

    होंगे पर्यावरण संरक्षण संबंधित विभिन्न आयोजन

    बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत इको फ्रेंडली कैरी बैग्स वितरित किये जायेंगे।अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की पर्यावरण जागरूकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती को लगभग 194 समितियों और मंचों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित गतिविधियां आयोजित करने के लिए सहयोग प्रदान करने की सहमति दी है। डॉ. जैन ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। धरती की सेहत के लिए इको फ्रेंडली कैरी बैग को अपनाना एक अहम कदम होगा। इस कदम के माध्यम से हम सभी को अपने पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का मौका मिलेगा।

    अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर, उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रभारी प्रताप दुग्गड़ तथा महामंत्री भीखम सुराणा के अनुसार ये अणुव्रत समितियां और मंच अणुव्रत वाटिका, पर्यावरण गोष्ठियां, पौधरोपण, पौध वितरण, पेड़ पौधों की सारसंभाल, इको फ्रेंडली बैग बनाने के प्रशिक्षण जैसे पर्यावरण संरक्षण के आयामों का संपादन किया जाएगा।

  • होटल भंवर निवास में आयोजित “किस्से और कहानियां” कार्यक्रम में सोनाली खत्री का हुआ एकल रचना पाठ

    होटल भंवर निवास में आयोजित “किस्से और कहानियां” कार्यक्रम में सोनाली खत्री का हुआ एकल रचना पाठ

    सोनाली की रचनाओं ने किया अभिभूत : साहित्य, शिक्षा, पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा, विधि, व्यवसाय इत्यादि क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने की खूब सराहना

    बीकानेर। वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” के माध्यम से शनिवार रात्रि में होटल भंवर निवास में आयोजित हुए “किस्से और कहानियां” कार्यक्रम में बीकानेर – जयपुर की नवोदित कवयित्री सोनाली खत्री ने अपने रचना – संसार को प्रस्तुत किया। सोनाली ने अपने रचना पाठ की शुरुआत उसके द्वारा सातवीं कक्षा में लिखी गई कविता “पापा कितने अनमोल होते हैं…” से की। “खुद का सहारा हूँ मैं…” कविता सुनाकर सोनाली ने अपने जीवन में आए विभिन्न संघर्षों पर रोशनी डाली और माहौल को भावुकता से सराबोर कर दिया। उसके द्वारा प्रस्तुत “कोई न जाने…”, “तेरी याद में…, ” ये जख्म मुझे पूछते हैं…,” रचनाओं को उपस्थित सुधि दर्शकों ने खूब सराहा। लगभग 40 मिनिट की अपनी विभिन्न कविताओं एवं रचनाओं का समापन सोनाली ने “मोहब्बत है तो हम सब हैं… ” खुशनुमा कविता प्रस्तुत कर किया।

    कवयित्री मोनिका गौड़ ने अपनी पुस्तक भेंट कर सोनाली को दिया आशीर्वाद

    इस अद्भुत कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कथाकार – साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने सोनाली को ढेर सारा आशीर्वाद दिया तथा उसकी रचनाओं की खुले मन से सराहना की।

    इस अवसर पर आर्काईज के डायरेक्टर नितिन गोयल, जिला कोषाधिकारी धीरज जोशी, सी.ओ. (गंगाशहर) शालिनी बजाज, शिक्षाविद – पत्रकार डॉ. अभय सिंह टाक, वरिष्ठ कवयित्री मनीषा आर्य सोनी एवं मोनिका गौड़, कॉलेज व्याख्याता सुनीता बिश्नोई, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सुनीता गुलाटी, आर एन आरएसवी की शिक्षिका सुनीता शर्मा, समाजसेवी लक्ष्मण मोदी, कुलवंत खत्री, ज्योति सुथार, एडवोकेट श्याम सुंदर कुलरिया, डॉ. पुखराज, डॉ. शिवशंकर, डॉ. देवी सिंह, समाजसेवी ऋत्विक सेठिया इत्यादि ने अपने अपने संक्षिप्त संबोधनों में सोनाली की कविताओं की भरपूर तारीफ की तथा निरंतर आगे बढते रहने के लिए आशीर्वाद दिया।

    रवि अग्रवाल ने सोनाली का परिचय देते हुए बताया कि सोनाली बीकानेर से है तथा जयपुर रहती हैं। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु ओ पी जी एस यूनिवर्सिटी की अपनी व्याख्याता की सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। रवि ने बताया कि सोनाली ने अपनी एल एल एम यूनिवर्सिटी आफ लंदन के स्कूल आफ ओरियंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज़ से पूरी की है। सोनाली का बीकानेर में यह पहला साहित्यिक प्रस्तुतियों का कार्यक्रम है।

    सोनाली की माताजी सीमा खत्री ने इस अवसर कहा कि सोनाली को बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक था, इस शौक को इसके पिताजी ने खूब प्रोत्साहित किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका श्रीमती अंजू रामपुरिया ने कैंडल रोशन कर किया। कार्यक्रम के दौरान सोनाली का सम्मान शॉल, डायरी, पेन, पुष्पगुच्छ एवं साहित्य भेंट कर किया गया। सोनाली की माताजी सीमा खत्री का सम्मान भी शॉल भेंटकर किया गया। आयोजन की महता, सभी विशिष्ट आगतुंकों का परिचय, स्वागत संबोधन एवं आभार ज्ञानायाम के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने प्रस्तुत किया। मंच संयोजन विष्णु ने किया। नम्रता एवं सृष्टि ने बुके भेंटकर कर सोनाली का स्वागत किया।

  • होटल पाणिग्रहण एवं गोयल एंपोरियम के सहयोग से आयोजित हुए ज्ञानोल्लास में शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपनी जिज्ञासाओं का प्रभावी समाधान प्राप्त कर स्कूल संचालक हुए अभिभूत

    उपनिदेशक (छात्रवृति) सुनीता चावला उद्बोधन देते हुए

    पैपा एवं ज्ञानायाम का साझा आयोजन

    अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा)सुनील बोड़ा विचार व्यक्त करते हुए

    सभी अतिथियों एवं संभागियों ने कार्यक्रम को बहुत सार्थक बताया

    बीकानेर, 13 मई। प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) एवं वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” द्वारा प्राईवेट स्कूल्स की विभिन्न जिज्ञासाओं के समाधान के लिए होटल पाणिग्रहण एवं गोयल एंपोरियम के सहयोग से ज्ञानोल्लास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभिनव कार्यक्रम साढ़े चार घंटे तक चला लेकिन प्राईवेट स्कूल्स के संचालक एकटक जमे रहे। अपनी महत्वपूर्ण जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर वे बहुत संतुष्ट प्रतीत हो रहे थे। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि आरटीई की सहायक निदेशक श्रीमती चंद्र किरण पंवार, पीएसपी (प्रारंभिक शिक्षा) के प्रभारी अरुण स्वामी एवं पीएसपी (माध्यमिक शिक्षा) प्रभारी बृजेश वैष्णव ने प्राईवेट स्कूल्स के नियमित निरीक्षण, आरटीई, मान्यता, क्रमोन्नति, फीस एक्ट, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर इत्यादि से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर उपनिदेशक (छात्रवृत्ति) श्रीमती सुनीता चावला ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
    मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाईफ कोच डॉ. गौरव बिस्सा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्राईवेट स्कूल्स तथा उनके टीचर्स के प्रभावी योगदान को उजागर करते हुए समाज में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को रेखांकित किया। अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, श्रीमती प्रतिभा देवठिया ने मुख्य अतिथि, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के ओएसडी कुंजीलाल स्वामी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुनील बोड़ा तथा गोयल एंपोरियम के डायरेक्टर संजीव गोयल ने कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। वरिष्ठतम पत्रकार संतोष जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सभी अतिथियों ने अपने अपने संबोधनों में ज्ञानोल्लास को बेहद सार्थक एवं सराहनीय बताया। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने सभी अतिथियों का परिचय देते हुए कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। खैरीवाल ने पैपा की उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी तथा भावी योजनाओं के बारे बताया। सौरभ बजाज ने कार्यक्रम का मंच संयोजन किया। सी ओ (स्काउट) जसवंत सिंह राजपुरोहित ने सभी का आभार प्रकट किया। अश्लेषा खैरीवाल ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी अतिथियों एवं संभागियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

    मान सम्मान एवं अभिनंदन भी होते रहे

    कार्यक्रम के दौरान हुए सम्मान समारोह में सभी अतिथियों एवं जिज्ञासा समाधानकर्ता शिक्षाधिकारियों का अभिनंदन शॉल, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा के ओएसडी कुंजीलाल स्वामी, होटल पाणिग्रहण के पुनीत शर्मा, गोयल एंपोरियम के डायरेक्टर संजीव गोयल, पल्लवी एंटरप्राइजेज के विमल किराडू एवं सिंथेसिस के मनोज बजाज, शांति बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय के लोकेश कुमार मोदी, ए एस पी के पुरूषोत्तम चौहान, श्री गणेश बाल विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संतोष व्यास, सी. ओ. स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित तथा जार के बीकानेर जिला अध्यक्ष श्याम मारू, पत्रकार नरेश मारू इत्यादि का विशेष अभिनंदन स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर किया गया। कार्यक्रम में 111 स्कूल संचालकों का अभिनंदन स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। टीम पैपा एवं ज्ञानायाम का भी अभिनंदन स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। सैन स्टूडियो, मनन प्रोडक्शन एवं संवित् सांउड को भी मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपनी सुमधुर वाणी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले हरि किशन व्यास, विमल किराडू, विशाल आचार्य, श्याम सुंदर, हरिनारायण स्वामी एवं इंद्रा बालेचा का भी अभिनंदन किया गया।

    ज्ञानायाम के विशेषांक का हुआ लोकार्पण

    इस अवसर पर ज्ञानायाम के विशेषांक का लोकार्पण संतोष जैन, डॉ. गौरव बिस्सा, सुनील बोड़ा, चंद्र किरण पंवार, अरूण स्वामी, बृजेश वैष्णव एवं गिरिराज खैरीवाल ने किया।

  • पैपा द्वारा आयोज्य अपडेशन कार्यशाला एवं स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानोल्लास” के बैनर का जिला परिषद के सीईओ सोहनलाल ने किया लोकार्पण

    पैपा द्वारा आयोज्य अपडेशन कार्यशाला एवं स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानोल्लास” के बैनर का जिला परिषद के सीईओ सोहनलाल ने किया लोकार्पण

    होटल पाणिग्रहण एवं फैमिली वियर गारमेंट्स शो रूम गोयल एंपोरियम के सहयोग से 12 मई की शाम को होगा आयोजन

    बीकानेर, 09 मई। प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) एवं वॉयस आफ एज्यूकेशन “ज्ञानायाम” के संयुक्त तत्वावधान में 12 मई को होटल पाणिग्रहण में आयोज्य अपडेशन कार्यशाला एवं स्नेह मिलन समारोह “ज्ञानोल्लास” के बैनर का लोकार्पण बुधवार को जिला परिषद के सी ई ओ सोहनलाल, पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल एवं लोकेश कुमार मोदी ने किया।

    लोकार्पण के दौरान खैरीवाल ने सीईओ सोहनलाल को पैपा एवं ज्ञानायाम तथा आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। खैरीवाल ने बताया कि होटल पाणिग्रहण एवं फैमिली वियर गारमेंट्स शो रूम गोयल एंपोरियम के सहयोग से हो रहे इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मान्यता, क्रमोन्नति, आरटीई, फीस एक्ट इत्यादि के संबंध में प्राईवेट स्कूल्स के प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को कार्यक्रम निर्धारित समय 5 बजे शुरू हो जाएगा।