स्कूल क्रांति संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री शर्मा का हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बची

स्कूल क्रांति संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री हेमलता शर्मा की कार 18 अप्रैल 2023 को दोपहर पौने एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक वे आरटीई के अंतर्गत सत्र 2022-23 में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में थोपे गए प्रवेशों के संबंध में जयपुर हाइकोर्ट में विचाराधीन केस के संबंध में गयी थीं। लौटते वक्त न्यू सांगानेर रोड़ पर एक पिक अप गाड़ी उनकी कार से सामने से टकरा गयी। उन्होंने और ड्राइवर दोनों ने ही सीट बेल्ट लगा रखा था, इसलिए गंभीर चोटें नहीं आईं। सुश्री हेमलता ने बताया कि उन्हें रिब्स में सूजन आईं है। ड्राईवर पूरी तरह से सुरक्षित है। गाड़ी का बोनट चकनाचूर हो गया है। सुश्री शर्मा ने इस दुर्घटना के बाद ईश्वर का शुक्रिया ज्ञापित किया है।

Comments

One response to “स्कूल क्रांति संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री शर्मा का हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बची”

  1. राजीव

    Tq god ,tq god

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version