आठवीं बोर्ड परीक्षा के 13 लाख विद्यार्थियों का परिणाम जारी होगा इस दिन

बीकानेर। आठवीं बोर्ड परीक्षा – 2022 – 23 का परिणाम 17 मई 2023 को बीकानेर में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला द्वारा आनलाइन जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने यह जानकारी ट्विट करके दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजे निदेशालय स्थित हेरिटेज भवन में आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जाएगा। निदेशक गौरव अग्रवाल के मुताबिक इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला दो स्टूडेंट्स से मोबाइल द्वारा बात भी करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *