Home Uncategorized प्रेरणा और महक ने सूरज बाल बाड़ी का फहराया परचम, दोनों छात्राओं...

प्रेरणा और महक ने सूरज बाल बाड़ी का फहराया परचम, दोनों छात्राओं ने जिले के पहले दोनों स्थान किए हासिल

0

विज्ञान वर्ग में सूरज बाल बाड़ी का वर्चस्व कायम

विजय रैली निकालकर किया छात्राओं को प्रोत्साहित

बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा 18 मई 2023 को घोषित कक्षा 12 वीं के विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में श्री सूरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं ने बीकानेर जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है।
विद्यालय की प्रेरणा मंडाल ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीकानेर में टॉप किया है। इसी प्रकार महक वर्मा ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर बीकानेर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार स्वामी ने बताया कि दोनों ही बालिकाएं बचपन से ही इसी स्कूल की स्टूडेंट्स हैं। स्वामी ने बताया कि 19 मई को शाम को स्कूल परिसर से दोनों स्टूडेंट्स के साथ विजय रैली निकाली गई तथा स्कूल परिसर में छात्राओं को सम्मानित किया गया। रैली स्कूल से रवाना हो कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए स्कूल में आकर संपन्न हुई। रास्ते में अनेक जगहों पर दोनों स्टूडेंट्स का स्वागत सत्कार किया जाता रहा। उन्होंने प्रसन्नता के साथ बताया कि दोनों स्टूडेंट्स की इस अभूतपूर्व कामयाबी का जश्न मनाया जाएगा और शीघ्र ही इनका सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था का विज्ञान वर्ग का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था नीट की तैयारी भी निशुल्क रूप से करवा रही है। स्वामी ने बताया कि संस्था कॉमर्स का परिणाम भी सर्वोत्तम रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version