Home Uncategorized पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह जारी करने की कवायद

पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह जारी करने की कवायद

0

बीकानेर। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं द्वारा डाईट्स के माध्यम से ली गई पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम इसी सप्ताह जारी करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा में लगभग 14 लाख परीक्षार्थियों ने पहली बार बोर्ड परीक्षाएं दीं हैं। हालांकि आरटीई के नियमानुसार किसी भी परीक्षार्थी को फेल नहीं किया जा सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है और अब बच्चों के प्राप्तांक वेबसाइट पर युद्ध स्तर पर अपलोड किए जा रहे हैं। कुछ एक डाईट्स के अलावा सभी ने मार्क्स अपलोड करने का कार्य संपन्न कर दिया है।

ये भी जानकारी मिली है कि पांचवी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ.बी. डी. कल्ला द्वारा बीकानेर से घोषित किए जाने की कोशिश की जा रही है। ये भी सुनने में आ रहा है कि पांचवीं बोर्ड का परिणाम आठवीं बोर्ड की तुलना में बेहतर रखने की कवायद हो रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version