Home Uncategorized दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम संबंधित बड़ा खुलासा, सिरफिरे की हरकत नहीं हो...

दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम संबंधित बड़ा खुलासा, सिरफिरे की हरकत नहीं हो सकी कामयाब

0

अगले सप्ताह जारी होगा परिणाम

बीकानेर। किसी सिरफिरे ने शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के नाम से दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम संबंधित फेक ट्वीट सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और यह वायरल भी हो गया। शुक्रवार शाम से ही शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के नाम से एक ट्विट सोशल मीडिया पर घूम रहा था। ज्ञानायाम ने इस ट्वीट की पड़ताल की तो इसे फेक पाया। ज्ञानायाम द्वारा इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला एवं बोर्ड सचिव मेघना चौधरी से दूरभाष पर वार्ता की गयी। डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि वे 25 मई को ही कह चुके हैं कि बोर्ड का कक्षा दसवीं का परिणाम जून के पहले सप्ताह में जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नाम से चल रहा ट्वीट फर्जी है और यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। उन्होंने कहा कि इसकी उचित तरीके से जांच हेतु निर्देशित कर दिया गया है। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि अगले सप्ताह से पहले रिजल्ट जारी करना संभव नहीं है। बोर्ड द्वारा एक सप्ताह बाद परिणाम जारी किए जाने की कोशिश की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version