Home Uncategorized आरटीई संबंधित विचाराधीन याचिकाओं में शिक्षा विभाग ने लगाई केविएट

आरटीई संबंधित विचाराधीन याचिकाओं में शिक्षा विभाग ने लगाई केविएट

0

बीकानेर। आरटीई की प्रवेश प्रक्रिया एवं दिशानिर्देशों से संबंधित हाइकोर्ट में चल रही याचिकाओं में शिक्षा विभाग ने केविएट प्रस्तुत कर दी है। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच में स्कूल क्रांति संघ की ओर से लगाई गई याचिका में शिक्षा विभाग की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता चिरंजीलाल सैनी की तरफ से तथा राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर द्वारा जोधपुर हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका में अतिरिक्त महाधिवक्ता पंकज शर्मा द्वारा केविएट प्रस्तुत की गयी है। उल्लेखनीय है कि स्कूल क्रांति संघ की ओर से प्री प्राईमरी कक्षाओं में आरटीई के अंतर्गत शिक्षण पेटे भुगतान करने संबंधित याचिका लगा रखी है जबकि जोधपुर हाईकोर्ट में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने दिशा निर्देशों को चुनौती देते हुए याचिका दायर कर स्टे ले रखा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version