Home social 142 डिवोटिज ने ब्लड डोनेट कर अपने गुरुदेव को एडवांस में बर्थडे...

142 डिवोटिज ने ब्लड डोनेट कर अपने गुरुदेव को एडवांस में बर्थडे विश किया

0

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ रक्त दान शिविर

बीकानेर, 5 मई। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता – संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बीकानेर केंद्र द्वारा लगाए गए रक्त दान शिविर में 142 यूनिट रक्त दान हुआ।

आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक ट्रांसपोर्टर गली स्थित कथूरिया भवन में लगे इस शिविर में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा 142 डिवोटिज ने ब्लड डोनेट कर अपने गुरुदेव को एडवांस में बर्थडे विश किया। शिविर के संयोजक रवि कथूरिया एवं अनिल खजांची ने बताया कि गुरूदेव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केंद्र द्वारा हर वर्ष 13 मई से पहले आने वाले रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर स्टेट टीचर्स कॉर्डिनेटर जितेंद्र सारस्वत, जोनल टीचर्स कॉर्डिनेटर अजय खत्री, अपेक्स राजेश मुंजाल, वरिष्ठ प्रशिक्षिका साधना सारस्वत, ऋतुबाला शर्मा, स्वाति शर्मा, सुभाष दाधीच, खुशाल खत्री, रामदेव कुलरिया, जानकी वल्लभ, प्रकाश शर्मा सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version