जिला कलेक्टर ने किया साप्ताहिक समाचार पत्र “प्रबल प्रतिनाद संकल्प” का विमोचन

झालावाड़। जिले के पत्रकारिता जगत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। जब जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद के कर-कमलों द्वारा नए साप्ताहिक समाचार पत्र “प्रबल प्रतिनाद संकल्प” का विमोचन किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में राम सिंह मीणा (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी), हेमंत छीपा (जिला जनसंपर्क अधिकारी), डॉ. राजुल गोयल (पूर्व प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज), संजय बापना (अध्यक्ष, प्रेस क्लब), बलभद्र सिंह (अध्यक्ष, झालावाड़ प्रेस क्लब), राज्यपाल शर्मा (जिला समन्वयक, इंटेक), मनोज शर्मा (प्रांतीय सचिव, भारत विकास परिषद), प्रदीप सिंह राजावत (पूर्व सभापति), अतुल झाला (अध्यक्ष, प्रगतिशील किसान संघ), एवं ज़ाकिर ख़ान ‘ज़ाकिर’ (उपाध्यक्ष, जिला प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी) सहित प्रशासन, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े अनेक बुद्धिजीवियों ने शिरकत की।

समाज की बेबाक आवाज़ बनने का संकल्प

इस मौके पर समाचार पत्र के संपादक उदयभान सिंह ने अपने संकल्प को स्पष्ट करते हुए कहा कि “प्रबल प्रतिनाद संकल्प” केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की निर्भीक और बेबाक आवाज़ बनेगा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के मानदंडों पर खरा उतरेगा और जन-सरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version