Home Activities बीकानेर एवं नोखा में निवेशक जागरूकता सेमीनार्स के हुए आयोजन

बीकानेर एवं नोखा में निवेशक जागरूकता सेमीनार्स के हुए आयोजन

0

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, बीकानेर चैप्टर का आयोजन

बीकानेर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के बीकानेर चैप्टर की ओर से बीकानेर और नोखा में निवेशक जागरूकता सेमीनार्स के आयोजन किए गए। बीकानेर चैप्टर के चेयरमैन सी एस सुरेंद्र कुमार हर्ष के अनुसार निवेश संबंधी महत्वपूर्ण अपडेशन इन सेमीनार्स में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए गए। रामपुरिया लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत जोशी, सीडीएसएल कंपनी के राजस्थान के प्रबंधक यशवंत गुप्ता, वेल्दॉनिक केपिटल कंपनी के सह प्रबंधक लक्ष्य भूटानी, एस बी आई इंश्योरेंस कंपनी के डिवीजनल प्रबंधक संदीप शर्मा इत्यादि ने निवेश संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। बीकानेर में ये सेमीनार होटल राजमहल में हुआ। नोखा में होटल डी पैराडाईज में इस सेमीनार का आयोजन किया गया। सी. एस. खुशबू बर्मन, सी. एस. गिरिराज जोशी, सी. एस. श्वेता जैन, सी. एस. अंकिता करनानी, महेश कुमार स्वर्णकार इत्यादि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version