Home Uncategorized आरटीई के भुगतान संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिक्षा मंत्री...

आरटीई के भुगतान संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला से मिले शर्मा और खैरीवाल

0

बीकानेर। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विनेश शर्मा तथा प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला से मुलाकात कर आरटीई के अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आग्रह किया।

विनेश शर्मा ने 18 जून को डॉ. कल्ला के नागौर प्रवास के दौरान मुलाकात की तो खैरीवाल ने 17 जून को बीकानेर में राजकीय महाविद्यालय, गंगाशहर के उद्घाटन समारोह पश्चात इस संबंध में चर्चा की।

शर्मा और खैरीवाल ने आरटीई के अंतर्गत सत्र 2022-23 की द्वितीय किश्त का क्लेम बनाना तुरंत शुरू करने, सत्र 2018-19 एवं 2019-20 तक के सभी बैरियर्स हटाने, आरटीई के अंतर्गत सत्र सत्र 2020-21 के दौरान आफलाइन शिक्षा देने वाले स्कूल्स को भुगतान हेतु स्वीकृति देने तथा वर्तमान सत्र 2022-23 से शुरू किए गए प्री प्राईमरी कक्षाओं में आरटीई के प्रवेश पेटे पुनर्भरण की पुरजोर मांग की। मंत्री डॉ. कल्ला ने ने कहा कि 20 जून को जयपुर पहुंचते ही इस विषय में आवश्यक कार्यवाही संपादित करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version