
बीकानेर। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, बीकानेर के रिक्त पद पर 7 फरवरी 2024 को महेन्द्र शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पिछले दिनों ही उनका इस पद पर तबादला हुआ है।
शर्मा ने पद संभालने के बाद कहा कि राज्य सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्य योजना के अंतर्गत समन्वित प्रयास से लक्ष्यों की प्राप्ति की जाएगी तथा जिले के समस्त विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग कार्यालयों में किसी भी कार्मिक/शिक्षक का विधिक कार्य लंबित न रहे, इस हेतु समुचित प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा, अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर, सुरेन्द्र सिंह भाटी, सहायक निदेशक, भैरूसिंह राठौड, एडीईओ सुनील बोड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोडा, एडीईओ प्रारंभिक पदमा टिलवानी, एसएलओ प्रियंका राठौड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनीता, गोविन्द श्रीमाली, निजी सहायक दीपक शर्मा, कनिष्ठ सहायक आरती पुरोहित, प्रिया पडिहार, अखिलेश छाबड़ा, धीरज पारीक एवं करणुराम उपस्थित रहे।
सर मेरे 2 बच्चे देवनारायण योजना की तरफ से दूसरी स्कूल में पढ़ रहे हैं तो दूसरी स्कूल में ट्रांसफर करवाने करवाना है तो ट्रांसफर कब खुलेंगे कोई जानकारी बताइए सर प्लीज