Home Uncategorized आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा ‘फन्ना बाबू’ को भजनांजलि 30 अप्रैल को

आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा ‘फन्ना बाबू’ को भजनांजलि 30 अप्रैल को

45
0

प्रसिद्ध सुमेरू गायक जितेंद्र सारस्वत के नेतृत्व में होगी भजन संध्या

बीकानेर, 28 अप्रैल। बीकानेर के औद्योगिक जगत के स्तंभ, सुप्रसिद्ध समाजसेवी और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल “फन्ना बाबू”** के असामयिक निधन पर उन्हें भावपूर्ण नमन करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग, बीकानेर केंद्र द्वारा एक विशेष श्रद्धांजलि-सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।

आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर संभाग के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फन्ना बाबू न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि वे मानवीय मूल्यों और सेवा के भी प्रतीक थे। उनकी पावन स्मृति को समर्पित यह आयोजन गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को सायं 6 :30 बजे उनके सादुलगंज स्थित निवास स्थान पर आयोजित होगा।

इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि – सत्संग में विश्व प्रसिद्ध सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत द्वारा अपनी सुमधुर आवाज और भक्ति भाव से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस सत्संग के माध्यम से संगीत और ध्यान की तरंगों के बीच दिवंगत आत्मा को सामूहिक ‘शब्दांजलि’ अर्पित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here