Home Uncategorized शिक्षाविद रामनारायण स्वामी की प्रेरणास्पद ऊंचाइयों के प्रति नतमस्तक होकर समाज के...

शिक्षाविद रामनारायण स्वामी की प्रेरणास्पद ऊंचाइयों के प्रति नतमस्तक होकर समाज के हर वर्ग ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

445
0

बीकानेर। शिक्षाविद एवं आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक स्वर्गीय रामनारायण स्वामी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल पाणिग्रहण में किया गया। वानप्रस्थ साधक आश्रम, रोजड़, गुजरात के मुख्य ट्रस्टी मुनि सत्यजीत, गुरुकुल पीलूखेड़ी के आचार्य धर्मदेव, श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाडी़ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज, वैदिक धर्म प्रचारक – प्रसारक आचार्य रविशंकर, ईसीबी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, साहित्यकार एवं पत्रकार हरीश बी. शर्मा, पैपा के प्रदेश समन्वयक एवं पत्रकार गिरिराज खैरीवाल, सिंथेसिस के डायरेक्टर मनोज बजाज, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानीशंकर जोशी, जार के अध्यक्ष श्याम मारू, पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति के ओमप्रकाश मोदी, भारत विकास परिषद के योगेंद्र भाटी, शिक्षाविद मोहरसिंह यादव, अनंतवीर जैन, रांकावत समाज के पदाधिकारी किशन कुमार स्वामी, मुरादाबाद से पधारी नीलम गौतम, आरएसवी स्कूल की ओर से रविंद्र भटनागर, स्वामी आरएन स्कूल की ओर से बिंदु बिश्नोई इत्यादि ने स्मृति शेष रामनारायण स्वामी के शैक्षणिक – सामाजिक – सांस्कृतिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय व प्रेरणास्पद योगदान को याद करते उनके बताए मार्ग पर चलने हेतु आह्वान किया। स्व. स्वामी की सुपुत्री नर्मदा शर्मा एवं आरएसवी ग्रुप आफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने पूरे परिवार द्वारा अपने पिता के बताए पथ पर चलने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अनेक आश्रमों, संस्थाओं व प्रतिष्ठित शख्सियतों की शब्दांजलि का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। श्रद्धांजलि सभा में नगर के शिक्षाविद, समाजसेवी, पत्रकार, उद्योगपति इत्यादि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन शरीक हुए। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी तथा समस्त स्टाफ ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here