धाड़-धुक्कड़ : तीसरा दिन

खो खो, मटकी फोड़ एवं घोड़ा जमाल खेल कर बच्चे हुए प्रफुल्लित

बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल द्वारा करुणा क्लब एवं ईको क्लब के तत्वावधान में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर परिसर में आयोजित किए जा रहे पारंपरिक खेल उत्सव ” धाड़ – धुक्कड़ ” के तीसरे दिन बुधवार को खो – खो, घोड़ा जमाल एवं मटकी फोड़ गेम्स आयोजित किए गए। खो – खो में छात्र वर्ग में मंजित छिल्लर टीम विजयी रही। इसी तरह छात्रा वर्ग में गीता फोगाट टीम ने जीत हासिल की। घोड़ा जमाल में निकिता राजपुरोहित ने पहला स्थान हासिल किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में परमेश्वर सुथार, कपिल बाणिया, लोकेश कुमार बाणिया, डूंगर सोनी, निकिता सुथार, स्वरूपा सोनी, गंगा स्वामी, चंचल भार्गव, रिंकी जोशी एवं सुमन चारण विजयी रहे।
विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक गिरिराज आचार्य एवं मनोज सिंगला के निर्देशन में खेल आयोजित किए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *