बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल द्वारा बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम ‘कपड़े की थैली : मेरी सहेली’ का आयोजन
श्री भेरव रत्न मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

मुख्य वक्ता साधना भंडारी ने पर्यावरण जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से अवगत कराते हुए कहा कि हमें इसे रोकना आवश्यक है। साधना भंडारी ने बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर नरेंद्र सुराणा के सौजन्य से स्कूल में 400 कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले खतरों से सावधानी का संदेश देते पोस्टर्स शाला में इस दौरान भेंट किए गए। रश्मि एवं मनीषा डागा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा, विनोद डागा, सुरेश जैन, श्रुति बोथरा, मिथिला भूरा, भारती गहलोत, मंजू इत्यादि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply