Home Educational आरटीई के अंतर्गत ऑनलाइन परिवेदना प्रस्तुत करने की तारीख में वृद्धि

आरटीई के अंतर्गत ऑनलाइन परिवेदना प्रस्तुत करने की तारीख में वृद्धि

0

अब 6 अप्रैल तक की लगाई जा सकेगी परिवेदनाएं

बीकानेर। सत्र 2026-27 में आरटीई के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन के दौरान रिजेक्ट किए गए दस्तावेज़ों हेतु परिवेदना लगाने की अंतिम तारीख को 2 अप्रैल से बढ़ाकर अब 6 अप्रैल तक कर दिया गया है। इस संबंध में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने प्रथम चरण के आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं के निस्तारण की समय सीमा 2 अप्रेल से बढ़ाकर अब 6 अप्रेल कर दी है। आरटीई के तहत आवेदन करने वाले अभिभावकों की शिकायतें सीबीईओ स्तर पर लंबित थीं। बताया जा रहा है कि आरटीई पोर्टल के सर्वर में दिक्कत आने और साइट के नहीं खुलने के कारण इन परिवेदनाओं की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। जबकि सुनने में यह आ रहा है कि बहुत बड़ी संख्या में परिवेदनाएं लग जाने के कारण विभाग को निस्तारण हेतु पर्याप्त समय नहीं मिल रहा था। इसलिए विभाग ने रास्ता निकालते हुए परिवेदना निस्तारण के लिए चार दिन की वृद्धि कर दी है। इससे उन अभिभावकों को भी राहत मिल गयी है जो 2 तारीख तक परिवेदना ऑनलाइन नहीं कर सके थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version