Home Uncategorized नरेश कुमार हर्ष एवं रामचन्द्र बेनीवाल को डॉक्टरेट की उपाधि

नरेश कुमार हर्ष एवं रामचन्द्र बेनीवाल को डॉक्टरेट की उपाधि

353
0

बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के ग्रीन कैमिस्ट्री रिसर्च सेन्टर के दो शेाधार्थियों नरेश कुमार हर्ष एवं रामचंद्र बेनीवाल ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से पीएचडी हासिल की है। नरेश कुमार हर्ष ने ‘माइक्रोवेव एसिस्टेड सिंथेसिस, बायोलॉजिकल एक्टिविटी व क्यूएसएआर स्टडीज’ विषय में तो रामचन्द्र बेनीवाल ने ’प्राकृतिक व कृत्रिम मधुरक के संकुल’ विषय में ये उपाधि अर्जित की है।


दोनों ही शोधार्थियों ने अपना शोधकार्य डूंगर महाविद्यालय के प्रो. (डॉ.) नरेंद्र भोजक के निर्देशन में किया है। नरेश कुमार हर्ष ने क्यूएसएआर विषय से संबंधित चार शोध पत्र अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित किये हैं। क्यूएसएआर स्टडी दवाइयों के निर्माण मे लगने वाले समय और खर्च को बचाता है। राजस्थान मे ये अपने प्रकार का पहला शोध है। हर्ष वर्तमान में बिन्नानी कन्या महाविद्यालय में विज्ञान विषय के समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं।


रामचंद्र बेनीवाल ने प्राकृतिक व कृत्रिम मधुरक के संकुल विषय से संबंधित चार शोध पत्र अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित किए। यह डायबीटीज के रोगियों के लिए उपयोगी है। बेनीवाल वर्तमान में गंगाराम सीनियर सैकण्डरी स्कूल में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here