श्री गोपेश्वर विद्यापीठ के स्टूडेंट्स ने मनाई दीपावली
बीकानेर। गंगाशहर स्थित श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकंडरी स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को रंगोली सजाकर तथा सजावटी दीपक बनाकर दीपावली पर्व सेलीब्रेशन किया। शाला की प्रधानाध्यापिका भंवरी देवी के अनुसार इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स के लिए शाला के करुणा क्लब के माध्यम से “प्रदूषण रहित दीपावली” विषयक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ चक्कर हिस्सा लिया और तरह तरह के स्लोगन लिखकर दीपावली पर पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाने की प्रभावी अपील की। उन्होंने बताया कि नोखा आई टी आई के प्रिंसिपल कैलाश शर्मा ने बच्चों के क्रिएशन को देखा और भरपूर सराहा। शाला के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया व बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों और सजाए गए दीपकों का अवलोकन करवाया।






Leave a Reply