शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला के प्रयास लाए रंग, उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट बहस में की घोषणा

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ.बी कल्ला के लगातार प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बजट बहस के दौरान उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर में सरकारी महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। उपनगरीय क्षेत्र गंगाशहर में राजकीय कॉलेज खुलने से गंगाशहर के साथ साथ भीनासर, सुजानदेसर, किशमीदेसर, श्रीरामसर, गोपेश्वर बस्ती इत्यादि क्षेत्र के महाविद्यालयी कक्षाओं के स्टूडेंट्स को भी लाभ मिलेगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गयी। क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला का पुरजोश आभार प्रकट किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *