Home Uncategorized पहली बार आरटीई की यूनिट कॉस्ट में नहीं हुआ परिवर्तन

पहली बार आरटीई की यूनिट कॉस्ट में नहीं हुआ परिवर्तन

2402
1

गत सत्र 2021-22 वाली यूनिट कॉस्ट ही की गयी है निर्धारित

क्लेम बिल जनरेट करने की कवायद शुरू की शिक्षा विभाग ने

आरटीई के अंतर्गत वर्तमान सत्र 2022 – 23 के लिए यूनिट कोस्ट में परिवर्तन नहीं किया गया है। जो यूनिट कॉस्ट 2021-22 में थी, वही यूनिट कॉस्ट सत्र 2022-23 के लिए निर्धारित की गई है। पिछले सत्र यूनिट कॉस्ट 13535/- थी और इतनी ही इसी सत्र के लिए निर्धारित की गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब शिक्षा विभाग ने यूनिट कॉस्ट में कोई परिवर्तन नहीं किया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2022-23 हेतु यूनिट कॉस्ट के लिए लगभग 18,000/- का प्रस्ताव बनाकर भेज रखा था। लेकिन वित विभाग द्वारा पिछली यूनिट कॉस्ट ही निर्धारित कर दी गई है। इसी तरह से पुस्तकों हेतु दिये जाने वाली राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पुस्तकों के लिए भी गत वर्ष की भांति इस वर्ष रू 202 निर्धारित किए गए हैं। यूनिट कॉस्ट निर्धारित होते ही शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2022-23 के लिए क्लेम बिल जनरेट करने की कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि सत्र 2022-23 के प्रथम किश्त हेतु क्लेम बिल आज सायं तक शुरू होने की पुख्ता सूचना हमें पहले मिली थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से अभी तक क्लेम बिल बनने शुरू नहीं हो सके हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रथम किश्त के लिए कुल 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

1 COMMENT

  1. Sir ji सरकार 2021 का ऑफलाइन शिक्षण का भुगतान क्यों नहीं करती ,उनको मालूम है कि कोरोना में सभी स्कूल ने पढ़ाया तो है चाहै किसी भी तरीके से हो, ये तो बहुत ग़लत बात है ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here