Home Uncategorized आरटीई के अंतर्गत सत्र 2023-24 के आवेदन मार्च के दूसरे पखवाड़े से...

आरटीई के अंतर्गत सत्र 2023-24 के आवेदन मार्च के दूसरे पखवाड़े से शुरू होने प्रस्तावित

4638
1

आरटीई के अंतर्गत आगामी सत्र 2023-24 की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होना प्रस्तावित है। सत्र 2023-24 में चार कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक एक दो दिन में ही प्रोफाइल अपडेशन के साथ ही सत्र 2023-24 की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और मई के द्वितीय सप्ताह तक चलेगी। प्रस्तावित टाईम फ्रेम के अनुसार मार्च के द्वितीय पखवाड़े से अभिभावक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2023-24 में पी पी 3, पी पी 4, पी पी 5 एवं कक्षा पहली में आरटीई के अंतर्गत एडमिशन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। पी पी 3, पी पी 4 एवं पी पी 5 में प्रवेशित होने वाले स्टूडेंट्स का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here