Home Uncategorized एम. एस. कॉलेज में हुई हिमोग्लोबीन जांच

एम. एस. कॉलेज में हुई हिमोग्लोबीन जांच

189
0

बीकानेर। एनीमिया मुक्त अभियान के तहत डिस्पेंसरी नंबर – 4 द्वारा शनिवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में 50 छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ के हिमोग्लोबिन की जांच की गयी। यह कार्यक्रम एनएसएस, एनसीसी, रेंजरिंग, स्टूडेन्ट हेल्थ काउंसिलिंग एवं स्टूडेंट वेलफेयर समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, डॉ. हिमांशु कांडपाल तथा अंजू सांगवा इत्यादि उपस्थित रहे। किसी भी स्टूडेंट्स एवं स्टाफ के खून में हिमोग्लोबिन कम नहीं पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here