
अनेक स्थानीय कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
राजस्थान के शिक्षा, संस्कृति, कला एवं पुरातत्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला 25 से 28 जनवरी तक बीकानेर रहेंगे। उनके निजी सहायक विजय शरण गुप्ता द्वारा जारी सूचना के मुताबिक शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला 25 जनवरी को सुबह 9:15 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 11:45 बजे सीकर के कोलीड़ा गांव में सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वहां डॉ कल्ला लगभग एक घंटे रूकेंगे। पौने एक बजे वे बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 3:45 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ कल्ला बीकानेर में 28 जनवरी तक रूकेंगे तथा इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 28 जनवरी की रात्रि 11:20 बजे डॉ कल्ला ट्रेन द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post Views: 145
Leave a Reply