Blog

  • Gyanaayam is an Educational website. We provide latest educational, cultural, social, arts, sports and Entertainments
    news, articles and motivational stories.

  • 17 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर बना असमंजस हुआ दूर

    17 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर बना असमंजस हुआ दूर

    बीकानेर, 16 अक्टूबर। वाल्मिकी जयंती के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर 2024 को राज्य सरकार द्वारा अभी तक किसी भी तरह के राजकीय अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। वाल्मीकि समाज ने इस संबंध में राजकीय अवकाश हेतु राज्य सरकार से मांग कर रखी है। कुछ समाचार पत्रों एवं पोर्टल्स पर पूर्व में 17 अक्टूबर को छुट्टी की खबर प्रकाशित हुई थी और इसी वजह से आज भी दिन भर असमंजस बना रहा। स्कूल वाले एक दूसरे को कॉल कर पूछते रहे कि 17 तारीख को छुट्टी है या नहीं। बहरहाल अब तक प्राप्त पुख्ता जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर को राजस्थान में किसी भी तरह का सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

  • महावीर इंटरनेशनल के सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम ‘कपड़े की थैली : मेरी सहेली’ ने दिए प्रभावी संदेश

    महावीर इंटरनेशनल के सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम ‘कपड़े की थैली : मेरी सहेली’ ने दिए प्रभावी संदेश

    बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल द्वारा बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम ‘कपड़े की थैली : मेरी सहेली’ का आयोजन
    श्री भेरव रत्न मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

    मुख्य वक्ता साधना भंडारी ने पर्यावरण जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से अवगत कराते हुए कहा कि हमें इसे रोकना आवश्यक है। साधना भंडारी ने बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने की शपथ भी दिलाई।

    इस अवसर पर नरेंद्र सुराणा के सौजन्य से स्कूल में 400 कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले खतरों से सावधानी का संदेश देते पोस्टर्स शाला में इस दौरान भेंट किए गए। रश्मि एवं मनीषा डागा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा, विनोद डागा, सुरेश जैन, श्रुति बोथरा, मिथिला भूरा, भारती गहलोत, मंजू इत्यादि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • बीकानेर में आयोजित हुआ प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह

    बीकानेर में आयोजित हुआ प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह

    बाल मुकुंद ओझा को घनश्याम गोस्वामी स्मृति एवं अमर सिंह चौहान को किशन कुमार व्यास आजाद स्मृति सम्मान से किया सम्मानित

    देवकिशन राजपुरोहित को विशिष्ट सम्मान से किया सम्मानित

    बीकानेर, 6 अक्तूबर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (प्रसार) का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह रविवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम में स्व. घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक चूरु के बाल मुकुंद ओझा तथा स्व. किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड पूर्व सहायक निदेशक बीकानेर के अमर सिंह चौहान को अर्पित किया गया। कार्यक्रम जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना को समर्पित रहा। इस दौरान चंपा खेड़ी (मेड़ता) के वरिष्ठ साहित्यकार देवकिशन राजपुरोहित को विशिष्ठ सेवा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। विभाग के पूर्व अधिकारियों को सम्मानित करने की परंपरा उनके योगदान को याद करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इससे जनसंपर्क सेवा के युवा अधिकारियों को प्रेरणा मिलेगी। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हमारे संस्कार हैं। प्रसार द्वारा इस दिशा में बेहतर पहल की गई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन अनुभव की पाठशाला होते हैं। इनसे सीखना हमेशा ज्ञानवर्धक होता है। वरिष्ठ कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने दिनेश चंद्र सक्सेना के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सक्सेना ने जनसंपर्क के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में सदैव बीकानेर का बेहतर प्रतिनिधित्व रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जनसंपर्क विधा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। प्रसार द्वारा युवाओं को इससे जुड़ा प्रशिक्षण किया जाता है, तो जिला उद्योग संघ इसके आयोजन में भागीदारी निभाने के लिए सदैव तैयार रहेगा। प्रसार के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने कहा कि अगले वर्ष से दिनेश चंद्र सक्सेना की स्मृति में युवा जनसंपर्क कर्मी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने अब तक की आयोजनों के बारे में बताया और स्व. घनश्याम गोस्वामी तथा स्व. किशन कुमार व्यास आजाद के व्यक्तित्व से जुड़े पहलुओं को रखा। सम्मान के पश्चात बालमुकुंद ओझा ने बीकानेर पदस्थापन से जुड़ी यादें साझा की। उन्होंने जनसंपर्क के माध्यमों में आए बदलाव के बारे में बताया और कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया के दौर में जनसंपर्क का कार्य आसान हुआ है, लेकिन इसमें चुनौतियां बढ़ी हैं। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा दिनेश चंद्र सक्सेना को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

    साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, गोपाल जोशी तथा करियर काउंसलर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। अतिथियों ने साफा, शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर राजपुरोहित, ओझा और चौहान का सम्मान किया। जनसंपर्क अधिकारी अमनदीप बिश्नोई ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। इस दौरान नारायण दास आचार्य, नारायण दास रंगा, सुभाष बलवदा, संजय पुरोहित, डॉ. विजय शंकर आचार्य, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, डॉ. नमामि शंकर आचार्य, शंकर सिंह राजपुरोहित, मनमोहन कल्याणी, मालकोश आचार्य, पवन सारस्वत, हेमाराम जोशी, दुर्गाशंकर आचार्य, अविनाश आचार्य, अमित व्यास, दिनेश चूरा, सुभाष जोशी, जनसंपर्क विभाग के पूर्व कार्मिक राजेंद्र कुमार भार्गव, राजेंद्र जोशी, फिरोज खान, रमेश साध, विक्रम सिंह, आनंद सिंह, केशव आचार्य तथा स्व. घनश्याम गोस्वामी, किशन कुमार व्यास और दिनेश चंद्र सक्सेना के परिजन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

  • बैरियर्स हटाने सहित आरटीई संबंधित विभिन्न मांगों के निस्तारण हेतु शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से खैरीवाल एवं बेनीवाल ने की मुलाकात

    बैरियर्स हटाने सहित आरटीई संबंधित विभिन्न मांगों के निस्तारण हेतु शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से खैरीवाल एवं बेनीवाल ने की मुलाकात

    बीकानेर। बीकानेर प्रवास पर आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने मुलाकात कर आरटीई के अंतर्गत सत्र 2018-19 से लगाए गए सभी बैरियर्स हटाने, सत्र 2020-21 के अंतर्गत आफलाइन तरीके से शिक्षण कार्य कराने वाले वाले स्कूल्स को बिना शर्त भुगतान करने, यूनिट कॉस्ट में वृद्धि करने तथा बकाया भुगतान शीघ्रता से करने हेतु वार्ता की तथा ज्ञापन प्रस्तुत किया।

    ज्ञापन में आरटीई के भुगतान संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 6 बिंदुओं पर शिक्षामंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया है। खैरीवाल के मुतांबिक शिक्षामंत्री ने सभी मांगों को ध्यान पूर्वक सुना एवं एक एक बिंदु पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे इस संबंध में यथोचित कार्यवाही हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

    इस दौरान 30 नवंबर 2019 एवं उसके बाद के सभी बैरियर्स हटाने की मांग को पुरजोर रूप से प्रस्तुत किया गया। खैरीवाल ने शिक्षामंत्री को अवगत कराया कि आरटीई के अंतर्गत सत्र 2020-21 के तहत भुगतान के लिए लागू की गई प्रक्रिया आधी अधूरी थी और वैधानिक भी नहीं थी। बिना दिशा निर्देशों एवं गाईडलाईंस के जारी इस प्रक्रिया के तहत लगभग पचास प्रतिशत स्कूल पोर्टल पर आनलाईन शिक्षण सत्यापन प्रक्रिया के अंतर्गत अपने अपने स्कूल की रिपोर्ट अपलोड नहीं कर सके। हजारों स्कूल्स द्वारा इस संबंध में शिक्षा विभाग को जरिए ईमेल अपनी मजबूरी से अवगत भी करा दिया था। अतः सत्र 2020-21 के अंतर्गत अध्ययन करने वाले भुगतान से वंचित समस्त स्टूडेंट्स, जो स्कूल अपरिहार्य कारणों से जानकारी अपडेट नहीं कर सके और जिन्होंने पोर्टल को भूलवश गलत फीड कर दिया का भुगतान बिना किसी शर्त के अतिशीघ्र ही कराने के निर्देश जारी कराएं। सत्र 2020-21 के अंतर्गत आरटीई का भौतिक सत्यापन सत्र 2021-22 के भौतिक सत्यापन के साथ ही कर लिया गया था। इस सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पात्र समस्त स्टूडेंट्स को शीघ्र से शीघ्र भुगतान के आदेश शिक्षा विभाग के माध्यम से तुरंत प्रभाव से जारी कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

    उन्होंने शिक्षामंत्री को बताया कि आरटीई प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक भुगतान से वंचित या अन्य किसी भी तकनीकी समस्या के कारण पोर्टल पर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकने वाले स्कूल्स को एक अवसर और दिलवाया जाना चाहिए। साथ ही मांग की कि आरटीई के अंतर्गत प्री प्राईमरी कक्षाओं में अध्ययन कर रहे स्टूडेंट्स की फीस का भुगतान भी किया जाना चाहिए।

    यूनिट कॉस्ट में समुचित वृद्धि की मांग करते हुए खैरीवाल ने शिक्षामंत्री को बताया कि यूनिट कॉस्ट पिछले तीन सत्रों से यथावत है, अतः यूनिट कॉस्ट का निर्धारण उचित तरीके से करवाते हुए यूनिट कॉस्ट में वृद्धि की जानी चाहिए। खैरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से हुई मुलाकात के दौरान रघुनाथ बेनीवाल भी साथ थे।

  • महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित होगा दो दिवसीय विद्वत् संवाद

    महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित होगा दो दिवसीय विद्वत् संवाद

    आर्ष न्यास, आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति का संयुक्त आयोजन

    होटल पाणिग्रहण में होंगे सभी सत्र

    बीकानेर, 30 सितंबर। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आर्ष न्यास के तत्वावधान तथा आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति के संयुक्त संयोजन में दो दिवसीय विद्वत संवाद का आयोजन होटल पाणिग्रहण में 1 व 2 अक्टूबर को होगा।

    आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक एवं शिक्षाविद् स्व. रामनारायण स्वामी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोज्य इस अभिनव कार्यक्रम के संदर्भ में होटल पाणिग्रहण में हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने बताया कि संवाद का उद्घाटन 1 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे होगा। उन्होंने बताया कि चार सत्रों में आयोज्य इस संवाद कार्यक्रम में महर्षि दयानंद के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने अपने जीवन में समाज, राष्ट्र, धर्म, अध्यात्म आदि अनेक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सम्पूर्ण मानव जाति को एक नई दिशा प्रदान की थी। सुभाष स्वामी ने बताया कि वर्तमान युग में महर्षि दयानन्द जी के विचार आज की युवा पीढी के लिए भी प्रेरणादायक है। आधुनिक शिक्षा और प्राचीन संस्कारों के सकारात्मक योगदान को भावी पीढी में रोपित करने के पावन उद्देश्य से इस आयोजन में उनके
    दिव्य स्वरूप एवं योगदान पर विशद चर्चा – परिचर्चा तथा संवाद किए जाएंगे। मुनि सत्यजीत, आचार्या शीतल, स्वामी श्रेयस्पति, डॉ. ज्वलंत शास्त्री, आचार्य रणजीत, स्वामी वेदपति, आचार्य रविशंकर सहित
    देश के विभिन्न प्रांतों के 30 विद्वान तथा बीकानेर के प्रबुद्ध जन इस दो दिवसीय अभिनव आयोजन में संभागित्व करेंगे।


    1 अक्टूबर को होगा सत्संग

    2 अक्टूबर को होगी श्रद्धांजलि सभा

    पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति के प्रवक्ता योगेंद्र कृष्णा पंवार ने बताया कि 1 अक्टूबर को सायंकालीन सत्र में सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को सायंकालीन सत्र में 5 से 7 बजे तक रामनारायण स्वामी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। प्रेस वार्ता के दौरान आचार्य कर्मवीर, आचार्य रविशंकर, तान्या सिंह तथा रवि भटनागर ने भी संबोधित किया।

  • आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत स्टूडेंट्स का  मूल्यांकन हुआ शुरू

    आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत स्टूडेंट्स का मूल्यांकन हुआ शुरू

    मूल्यांकन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है निरीक्षण – परीक्षण का सघन आयाम

    बीकानेर। आरटीई के अंतर्गत अध्ययनरत स्टूडेंट्स का मूल्यांकन कार्य 23 सितंबर 2024 से शुरू हो गया है। मूल्यांकन विभाग की स्टेट टीम के निर्देशन एवं नेतृत्व में यह कार्य किया जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार हर जिले में 20 स्कूल्स में मूल्यांकन संबंधित कार्य किया जाना प्रस्तावित है। 10 स्कूल प्राईमरी तथा 10 स्कूल सैकेंडरी सैटअप के होंगे। मूल्यांकन विभाग ने हर जिले में अपने 3 कार्मिकों की ड्यूटी तय की है। यह टीम रोजाना 4 स्कूल्स में मूल्यांकन संबंधित कार्य करेंगी।

    सत्र 2021-22, सत्र 2022-23 एवं सत्र 2023-24 में सर्वाधिक आरटीई एडमिशन्स देने वाले स्कूल्स में से पहले 10 – 10 स्कूल जिलेवार चयनित किए गए हैं। इन स्कूल्स का चयन भी मूल्यांकन डिपार्टमेन्ट द्वारा ही किया गया है। मूल्यांकन के दौरान आरटीई स्टूडेंट्स की शैक्षणिक प्रगति का परीक्षण मुख्य रूप से किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा आरटीई एवं नॉन आरटीई स्टूडेंट्स के शैक्षणिक प्रोसेस में डिफरेंस की जांच की जानी प्रस्तावित है। आरटीई एवं नोन आरटीई के स्टूडेंट्स में किसी भी तरह के भेदभाव की जांच भी मूल्यांकन टीम द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है। गत तीन वर्षों के आरटीई प्रवेश से संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेजों और डेटा का निरीक्षण भी किया जाएगा।

  • एशिया की सबसे बड़ी एज्यूकेशनल कांफ्रेंस एवं एक्जिबिशन “द इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट” में शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

    एशिया की सबसे बड़ी एज्यूकेशनल कांफ्रेंस एवं एक्जिबिशन “द इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट” में शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

    बीकानेर। नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में स्थित दुनिया के विशालतम इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर “यशोभूमि” में आयोजित तीन दिवसीय द इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट में शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। एनसीईआरटी द्वारा सम्मिट के अंतिम दिन आयोजित ” डिजिटल एज्यूकेशन : एनसीईआरटी’ज रोल इन शेपिंग द फ्यूचर” कार्यशाला में खैरीवाल ने अपना सुझाव साझा करते हुए कहा कि एनसीईआरटी टेक्नोलाजी फ्रेंडली होकर बेहतर काम कर रही है। टेक्नोलाजी के डवलपमेंट के लिए एनसीईआरटी को और अधिक सपोर्टिव एवं प्रमोटिव सिस्टम तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटलाईजेशन से एज्यूकेशन को बेहतर बनाने के साथ आसान बनाया जा सकता है। इससे टीचर्स के लिए टीचिंग एड्स क्रिएट करने में बड़ी सहायता मिलती है और सीखना और सीखाना भी बेहद आसान हो जाता है।


    गौरतलब हो कि इंडिया डाईडेकक्टिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह एज्यूकेशन एक्जिबिशन एवं कांफ्रेंस एशिया की सबसे बड़ी एज्यूकेशनल इंवेट मानी जाती है। 18 से 20 सितंबर 2024 तक यशोभूमि कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आयोजित इस इंटरनेशनल एज्यूकेशन एंड स्किल सम्मिट में स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्किल डवलपमेंट, एज्यूकेशन – टेक्नोलॉजी इत्यादि क्षेत्रों की 16 देशों की लगभग डेढ़ हजार से अधिक दिग्गज शख्सियतें सम्मिलित हुईं। इस दौरान विभिन्न विषयों पर 25 सेशन हुए जिनमें 120 से अधिक विद्वानों ने अपने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। एमएसएमई मिनिस्ट्री, भारत सरकार तथा संस्कृति, युवा और खेल मंत्रालय, बाडेन-वुर्टेमबर्ग, यूएनओ के सहयोग से आयोजित इस सम्मिट में इन्वेस्ट इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), एनसीईआरटी, सीआईएससीई एसोसिएट थे। ग्लोबल विक्टोरिया (आस्ट्रेलिया), एज्यूकेशन फिनलैंड, डाईडाक्टा, ब्रिटिश एज्यूकेशनल सप्लायर्स एसोसिएशन (बेसा), इन्वेस्टमेंट एनएस डब्ल्यू, साऊथ इस्ट एशियन मिनिस्टर्स ऑफ एज्यूकेशन आर्गेनाईजेशन ने इस इंवेट को इंटरनेशनल एसोसिएट्स के रूप में सपोर्ट किया। अर्ली चाईल्डहुड एसोसिएशन एवं एसोसिएशन फॉर प्री प्रेरेटरी एज्यूकेशन एंड रिसर्च भी इस आयोजन में सहभागी थे। इनके अलावा कई नामी गिरामी ब्रांड्स ने स्पोंसर के रूप में सपोर्ट किया। इंडिया डाईडेकक्टिस एसोसिएशन के सीईओ आदित्य गुप्ता के मुताबिक 13 से 15 फरवरी 2025 को मुंबई तथा 20 – 21 फरवरी 2025 को बेंगलुरु में अगली कांफ्रेंसेंज आयोजित की जाएंगी।

  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीरामसर के तत्वावधान में स्विमिंग प्रतियोगिताओं का सफलतम आयोजन संपन्न

    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीरामसर के तत्वावधान में स्विमिंग प्रतियोगिताओं का सफलतम आयोजन संपन्न

    बीकानेर। 68 वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामसर (बीकानेर) के तत्वावधान में पहलवान जिम के तरणताल में बुधवार को आयोजित किया गया।

    प्रधानाचार्या संगीता टाक ने बताया कि इस अवसर पर 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग, बटरफ्लाई स्विमिंग इत्यादि अनेक रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि खेल हमें केवल रैंक दिलाते हैं, यहां कोई विजेता नहीं होता और कोई हारता नहीं है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि खेल प्रतिभाओं के चयन में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए।

    समाज सेवी प्रेम जोशी, महावीर इंटरनेशनल की वीरा केंद्र की अध्यक्ष श्रुति बोथरा एवं सचिव भावना ने आयोजन के लिए रेफरेशमेंट तथा पुरस्कार इत्यादि की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
    गिरिराज जोशी और राजा बाबू इत्यादि ने प्रतियोगिता के निष्पक्ष संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    श्रीरामसर स्कूल के स्टाफ नरेंद्र चौधरी, सांवरमल सैनी, मनोहर लाल बिश्नोई, साजिद अली, रोहतास कांटिया, अन्नपूर्णा वर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राजवी, मोहित बन और पूर्व कार्मिक रामेश्वर लाल ओझा ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन रोहताश कांटिया ने किया। विद्यालय की प्राचार्या संगीता टाक ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों, सहयोगियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

  • राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल के अभिनव आयाम “जीवन और विज्ञान” प्रदर्शनी देखकर अभिभूत हुए दर्शक

    राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल के अभिनव आयाम “जीवन और विज्ञान” प्रदर्शनी देखकर अभिभूत हुए दर्शक

    बीकानेर। बीकानेर के कमला कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया।
    जीवन और विज्ञान के सांमजस्य पर आधारित इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल्स, सजीव मॉडल्स, चार्ट्स के माध्यम से विज्ञान में अपनी अपनी अभिरुचि को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।


    प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने जंगल थीम पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत कर आगंतुओं का मन मोह लिया। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने सौरमंडल और जल संशोधन पर आधारित प्रोजेक्ट बनाकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। स्टूडेंट्स ने योग और आसन के माध्यम से भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति अपनी रुचि को प्रदर्शित किया।

    मीडिल एंव सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने वाटर हार्वेस्टिंग, पर्यावरण से संबंधित विभिन्न मॉडल, लाइट रिफ्लेक्शन, शरीर विज्ञान एवं विभिन्न मशीनों से संबंधित अपने मॉडल्स के माध्यम से विज्ञान के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित किया। आदित्य स्वामी ने विद्यार्थियों को विज्ञान में करके सीखने के सिद्धांत के संदर्भ में सदैव रुचि बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा तथा सदैव उन्हें अपना दृष्टिकोण सकारात्मक एवं वैज्ञानिक बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रिटायर्ड कर्नल हेम सिंह शेखावत, जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, समाजसेवी चोरुलाल सुथार, डॉ मीना आसोपा, राजकुमारी पारीक, विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता सुगंध तथा आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी ने किया। अतिथियों का स्वागत अनीता सुगंध ने किया कार्यक्रम का निर्देशन तानिया गुप्ता एवं ऋतु शर्मा ने किया। विद्यार्थियों को प्रेरित करने एवं मार्गदर्शन करने का कार्य भावना सिंह, मनमोहिनी करनानी, अमित, बृजमोहन आदि ने किया।

  • नालन्दा रत्न मयंक व लोकेश ने शतरंज में फहराया परचम, हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

    नालन्दा रत्न मयंक व लोकेश ने शतरंज में फहराया परचम, हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

    बीकानेर 18 सितम्बर। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज खेल में 19 वर्ष आयु वर्ग में नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल के मयंक रंगा व लोकेश उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपने खेल का लोहा सिद्ध किया है। दोनों खिलाड़ी कोटा में 19 सितम्बर से 24 सितम्बर तक आयोज्य 68वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने इन दोनों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • हिन्दी ही हमारी पहचान है

    हिन्दी ही हमारी पहचान है

    विजय लक्ष्मी पारीक की हिन्दी दिवस पर विशेष काव्य प्रस्तुति

    मातृभाषा निज देश का मान है,
    हिन्दी बिन हम भारतीयों की क्या पहचान है।
    एक सूत्र में प्रेम से पिरोया है,
    बना वटवृक्ष अक्षरों का जो बीज बोया है।
    चलता रहता अनवरत भाषा का निर्माण है,
    हिन्दी बिन हम भारतीयों की क्या पहचान है।
    गागर में सागर एक शब्द भर देता है,
    प्रकृति को और अधिक श्रृंगारित कर देता है।
    कैसे आंकोगे एक शब्द का क्या दाम है,
    हिन्दी बिन हम भारतीयों की क्या पहचान है।

    आत्मसात हर भाषा को स्वयं में किया है,
    आदिकाल से आधुनिक तक हर युग में जिया है।
    मिटी सभ्यताएं किंतु जारी हिन्दी का उत्थान है।
    हिन्दी बिन हम भारतीयों की क्या पहचान है।
    रस, छंद, अलंकार, सौंदर्य बढ़ाते हैं,
    लेखन शैली के स्वर उच्च स्तर पर ले जाते हैं।
    लगता कर्णप्रिय निज भाषा का ही गान है,
    हिन्दी बिन हम भारतीयों की क्या पहचान है।
    नित परिवर्तन के साथ हिन्दी ढल ही जाती है,
    बदले बोलियां हिन्दी चल ही जाती है।
    बसते हिन्दी में ही राष्ट्र के प्राण हैं,
    हिन्दी बिन हम भारतीयों की क्या पहचान है।

  • शासन उप सचिव से मुलाकात कर पैपा ने आरटीई के अंतर्गत सभी बकाया भुगतान त्वरित रूप     से कराने हेतु की पुरजोर मांग

    शासन उप सचिव से मुलाकात कर पैपा ने आरटीई के अंतर्गत सभी बकाया भुगतान त्वरित रूप से कराने हेतु की पुरजोर मांग

    शासन उप सचिव ने त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

    गिरिराज खैरीवाल, रमेश बालेचा एवं लोकेश कुमार मोदी थे प्रतिनिधि मंडल में शामिल

    बीकानेर। प्राईवेट स्कूल्स के आरटीई के भुगतान के संबंध में मंगलवार को जयपुर स्थित शिक्षा सचिवालय में प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) द्वारा ज्ञापन देकर शीघ्र समाधान की मांग की गई। पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के मुताबिक शासन सचिव को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में शासन उप सचिव गोविंद नारायण दाधीच को दिया गया। उन्होंने बताया कि इस ज्ञापन में आरटीई के भुगतान संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 6 बिंदुओं पर शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया गया है। खैरीवाल ने बताया कि श्री सारस्वत ने ज्ञापन का गंभीरता से अध्ययन किया तथा शीघ्र से शीघ्र आवश्यक समाधान के लिए आश्वासन दिया।

    ज्ञापन में 30 नवंबर 2019 एवं उसके बाद के बैरियर्स हटाने की मांग को पुरजोर रूप से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि आरटीई के अंतर्गत सत्र 2020-21 के तहत भुगतान के लिए लागू की गई प्रक्रिया आधी अधूरी थी और वैधानिक भी नहीं थी। बिना दिशा निर्देशों एवं गाईडलाईंस के जारी इस प्रक्रिया के तहत लगभग पचास प्रतिशत स्कूल पोर्टल पर आनलाईन शिक्षण सत्यापन प्रक्रिया के अंतर्गत अपने अपने स्कूल की रिपोर्ट अपलोड नहीं कर सके। हजारों स्कूल्स द्वारा इस संबंध में शिक्षा विभाग को जरिए ईमेल अपनी मजबूरी से अवगत भी करा दिया था। अतः सत्र 2020-21 के अंतर्गत अध्ययन करने वाले भुगतान से वंचित समस्त स्टूडेंट्स, जो स्कूल अपरिहार्य कारणों से जानकारी अपडेट नहीं कर सके और जिन्होंने पोर्टल को भूलवश गलत फीड कर दिया का भुगतान बिना किसी शर्त के अतिशीघ्र ही कराने के निर्देश जारी कराएं। सत्र 2020-21 के अंतर्गत आरटीई का भौतिक सत्यापन सत्र 2021-22 के भौतिक सत्यापन के साथ ही कर लिया गया था। इस सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पात्र समस्त स्टूडेंट्स को शीघ्र से शीघ्र भुगतान के आदेश शिक्षा विभाग के माध्यम से तुरंत प्रभाव से जारी कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है आरटीई प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक भुगतान से वंचित या अन्य किसी भी तकनीकी समस्या के कारण पोर्टल पर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकने वाले स्कूल्स को एक अवसर और दिलवाया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरटीई के अंतर्गत प्री प्राईमरी कक्षाओं में अध्ययन कर रहे स्टूडेंट्स की फीस का भुगतान भी किया जाना चाहिए।

    ज्ञापन में मांग की गई है कि जिन स्कूल्स का सत्र 2023-24 का पहले क्लेम बिल का स्वीकृति आदेश बजट नहीं होने के कारण से नहीं बन सका है, वे स्कूल्स सेकंड बिल जनरेट नहीं कर पाते हैं, अतः पोर्टल पर ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे यह विसंगति नहीं रहे और ऐसे विद्यालय भी बिल जनरेट कर सके।

    ज्ञापन में यूनिट कॉस्ट में समुचित वृद्धि की मांग करते हुए बताया गया है कि यूनिट कॉस्ट पिछले तीन सत्रों से यथावत है, अतः यूनिट कॉस्ट का निर्धारण उचित तरीके से करवाते हुए यूनिट कॉस्ट में वृद्धि की जानी चाहिए। खैरीवाल के नेतृत्व में शासन उप सचिव गोविंद नारायण दाधीच से मिले प्रतिनिधि मंडल में रमेश बालेचा एवं लोकेश कुमार मोदी भी सम्मिलित थे।

  • राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ गंगाशहर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ गंगाशहर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

    दुगुने जोश के साथ स्काउट मिशन को आगे बढ़ाने हेतु कृत संकल्पित होकर वर्ष पर्यंत किया जाएगा काम

    बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को स्थानीय संघ के सभागार में आयोजित किया गया। स्थानीय संघ के सचिव प्रभुदयाल गहलोत के मुताबिक इस अधिवेशन में गत सत्र की उपलब्धियों – आय – व्यय के लेखा – जोखों तथा कमियों पर चर्चा की गई।

    एडीसी सूरज रतन सोनी का संबोधन

    उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र के लिए लक्ष्यों का निर्धारण भी इस अवसर पर किया गया। पूर्व में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा घोषित सहयोग राशि को प्राप्त करने, परिसर के बाहर लगे अवैधानिक डेयरी बूथ को हटवाने तथा बकाया कोटामनी के संग्रह के लिए भरसक प्रयास करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। स्थानीय संघ के उपप्रधान गिरिराज खैरीवाल ने अधिवेशन के संयोजन के दौरान अगले साल के अधिवेशन के लिए किसी विद्यालय विशेष द्वारा मेजबानी करने की अपील की। मनोरमा विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के डायरेक्टर चंपालाल प्रजापत द्वारा किए गए मेजबानी के आग्रह को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

    सी ओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित उद्बोधन देते हुए

    अधिवेशन के मुख्य अतिथि सी. ओ. स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में उपस्थित सभासदों से स्काउट व गाइड के मूल सिद्धांतों के अनुसार अपने अपने स्कूल्स में ग्रुप संचालन करने की अपील की। उन्होंने अनेक नवाचारों का जिक्र करते हुए स्काउट व गाइड की गतिविधियों को सुचारू रूप से करने हेतु प्रभावी मार्गदर्शन किया।

    स्थानीय संघ के प्रधान वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान सत्र में स्थानीय संघ दुगुने जोश के साथ स्काउट व गाइड के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जो छोटी छोटी कमियां रही हैं, उनकी पुनरावृति नहीं की जाएगी। स्थानीय संघ के सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्थानीय संघ एडीसी (गाइड) भारती शर्मा, एडीसी (स्काउट) सूरज रत्न सोनी, अजय गोदारा तथा स्थानीय संघ की कोषाध्यक्ष संतोष कौर संधू ने भी अपने अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। अधिवेशन की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई और समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत स्काउट स्कार्फ पहनाकर किया गया। प्रधान भवानीशंकर जोशी ने आभार प्रकट किया।अधिवेशन में स्थानीय संघ क्षेत्र की सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय संभागित्व किया।

  • डॉ. खड़गावत होंगे माध्यमिक शिक्षा निदेशक, मोदी को लगाया चूरु कलेक्टर

    डॉ. खड़गावत होंगे माध्यमिक शिक्षा निदेशक, मोदी को लगाया चूरु कलेक्टर

    बीकानेर। राजस्थान सरकार ने सुबह सुबह 108 आई ए एस के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। जारी सूची में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद पर आशीष मोदी के स्थान पर डॉ. महेन्द्र खड़गावत को लगाया गया है। विदित रहे कि डॉ. खड़गावत ने बीकानेर में आर्काइज में लंबे समय तक निदेशक के रूप में बहुत उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उन्हीं के कार्यकाल में आर्काइज का प्रभावी स्वरूप सामने आया और आज आर्काइज अत्यंत समृद्ध संग्रहालय बन गया है। आशीष मोदी को चूरु के जिला कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. खड़गावत के निदेशक बनने पर उन्हें बधाईयों के तांते लग गये हैं। डॉ. खड़गावत बीकानेर के खड़गावतों के मौहल्ला के निवासी हैं। वर्तमान में डॉ. खड़गावत राजस्थान बीमा एवं प्रावधान निधि विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

    प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने डॉ. खड़गावत को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाने का स्वागत करते हुए बताया कि डॉ. खड़गावत जैसे कर्मठ और विद्वान व्यक्ति के नेतृत्व में शिक्षा विभाग नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

  • 2 सितंबर को स्कूल्स में अवकाश की घोषणा

    2 सितंबर को स्कूल्स में अवकाश की घोषणा

    रायपुर में पोला पर्व की छुट्टी घोषित हुई

    हैदराबाद में भीषण वर्षा की आशंका के कारण रहेगा अवकाश

    रायपुर/ हैदराबाद। सितंबर का महीना स्कूली बच्चों के लिए छुट्टी के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। महीने की शुरुआत ही रविवार से हो रही है। इस महीने में अनेक छुट्टियां होंगी। देश के कृषि प्रधान राज्य छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को पोला का पर्व मनाया जाएगा। धान की खेती यहां की प्रमुख फसल है। यही कारण है कि प्रदेशवासी खेती किसानी का काम शुरू करने से पहले हल और बेलों की पूजा विधि विधान से करते हैं, जिसके बाद ही अपने कृषि काम में जुटते हैं।

    छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश जारी किया है। आदेश के मुताबिक यह अवकाश स्कूल, बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू होगा।

    हैदराबाद में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण रहेगा अवकाश

    मौसम की मौजूदा स्थिति और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए हैदराबाद जिले की सीमा के सभी स्कूल सोमवार (2 सितंबर, 2024) को बंद रहेंगे। हैदराबाद जिला कलेक्ट्रेट ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। हैदराबाद जिला कलेक्ट्रेट ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। इस नोटिस में साफ लिखा है कि 2 सितंबर 2024 को स्कूल बंद रखने का आदेश सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा।

  • 3 दिवसीय पत्रकारिता कार्यशाला हुई शुरू

    3 दिवसीय पत्रकारिता कार्यशाला हुई शुरू

    एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स का नवाचार

    शनिवार को फोटोग्राफी, फैक्ट न्यूज रिपोर्टिंग, प्रिंट मीडिया तथा साक्षात्कार विधा पर होंगे प्रशिक्षण- आयाम

    बीकानेर, 30 अगस्त। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित रामपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज में एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स के तत्वावधान में तीन दिवसीय पत्रकारिता कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि पत्रकारिता ऐसी होनी चाहिए, जिससे समाज में जागृति आए। पत्रकार की निष्ठा ही उसका सबसे बड़ा गुण है। सच्चा पत्रकार कभी किसी के दबाव में कार्य नहीं करता। विधायक व्यास ने कहा कि एक पत्रकार को अपनी कलम निष्पक्ष होकर चलानी चाहिए। वह समाज में व्याप्त कमियों को उजागर करें, लेकिन किसी के प्रति दुराग्रह ना रखे। इससे पहले विधायक व्यास ने दीप प्रज्ज्वलित कर वर्कशॉप का शुभारंभ किया।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि बीकानेर में पहली बार ऐसी वर्कशॉप आयोजित हुई है। संभागी इसका अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आज पलक झपकते ही खबर हम तक पहुंच जाती है। ऐसे में वेब मीडिया की प्रासंगिकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसके मद्देनजर एक पत्रकार को दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करना चाहिए। जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती भाग्यश्री गोदारा ने पत्रकारिता की अवधारणा के बारे में अपना व्यख्यान दिया। श्रीमती गोदारा ने कहा कि एक सफल पत्रकार वही माना जाएगा, जो भारतीय संविधान में प्रदत्त अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी रखता हो। एक अच्छे पत्रकार को नियमित रूप से पुस्तकों को अध्ययन करते रहना चाहिए।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद आचार्य ने बताया कि दूसरे सत्र में वरिष्ठ पत्रकार राजेश रतन व्यास ने प्रेस विज्ञप्ति बनाने और खबर लेखन के विभिन्न पहलूओं से अवगत करवाया। व्यास ने बताया कि पाठक को खबर पढ़ाने के लिए शीर्षक आकर्षक होना चाहिए। इसके बाद खबर के एंट्रो में 5 डब्ल्यू और एक एच का जवाब आ जाना चाहिए। खबर में सरल शब्दों का इस्तेमाल होना चाहिए। पाठक पर स्ट्रेस नहीं आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शब्द चयन की गंभीरता और शुद्धता के बारे में भी बताया। आयोजन समिति के सचिव विनय थानवी ने बताया कि वर्कशॉप में कुल 40 संभागी भागीदारी निभा रहे हैं। इसमें एडिटर एसोसिएशन सदस्यों के अतिरिक्त रामपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज के स्टूडेंट्स, व्यापारी वर्ग, अन्य वर्किंग जर्नलिस्ट सम्मिलित हैं। उद्घाटन सत्र के दौरान बेसिक कॉलेज के प्रबंधक अमित व्यास, आशीष वाधवा, मुरली व्यास, अनिल आचार्य, मुकेश जोशी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। एडिटर एसोसिएशन की ओर से अजीज भुट्टा, योगश खत्री, मनोज व्यास, सरजीत सिंह, बलजीत गिल, भवानी व्यास, राहुल मारवाह, के. कुमार आहुजा, राजेंद्र छंगाणी, उमेश पुरोहित, विक्रम पुरोहित, सुमेस्ता बिश्नोई, सुमित बिश्नोई, सतवीर बिश्नोई, यतींद्र चढ्ढा आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को फोटोग्राफी विषय पर फोटो जर्नलिस्ट अजीज भुट्टा व दिनेश गुप्ता फोटोग्राफी की बारीकियों की जानकारी देंगे। इसके पश्चात वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा एवं हरीश बी. शर्मा फैक्ट न्यूज रिपोर्टिंग, प्रिंट मीडिया तथा इंटरव्यू विधा पर व्याख्यान देंगे।

  • श्री डूंगरगढ ब्लॉक की दो दिवसीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी हुई प्रारंभ, शनिवार को होगा समापन

    श्री डूंगरगढ ब्लॉक की दो दिवसीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी हुई प्रारंभ, शनिवार को होगा समापन

    बीकानेर, 30 अगस्त। श्रीडूंगरगढ़ ब्लाक की ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी शुक्रवार को शुरू हुई। राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

    इस अवसर पर विधायक श्री सारस्वत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास में शिक्षक का योगदान महत्वपूर्ण रहता है। जीवन में आगे बढ़ने, कर्तव्यों के ज्ञान और दायित्वों के पालन करने की सीख गुरू से मिलती है।विधायक श्री सारस्वत ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ उनके बौद्धिक विकास को प्राथमिकता दें।

    विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिक्षा के महत्त्व के बारे में बताया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक विकास के लिए संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है।ंइस अवसर पर शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापत, ईश्वरराम गरुवा, प्राचार्य उमाशंकर, सारण, ओम शर्मा, सीमा चौधरी, बजरंग सेवग, सुरेंद्र चूरा, शिव तावनिया, घनश्याम सुथार, विधायक के निजी सचिव रजनीकांत सारस्वत आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रमेश सारस्वत ने किया।

  • संभांगीय आयुक्त ने किया 2 विद्यालयों का औचक निरीक्षण

    संभांगीय आयुक्त ने किया 2 विद्यालयों का औचक निरीक्षण

    सीडीईओ शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी जोशी की मौजूदगी में विभिन्न व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    बीकानेर, 30 अगस्त। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक अपने कर्त्तव्य का सही ढंग से निर्वहन करते हुए विद्यार्थी हित के कार्य करें। श्रीमती सिंघवी ने शुक्रवार को खारा एवं हुसंगसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य करें। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाए, जिससे वे पढ़ाई में पीछे न रहें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए नियमित शैक्षणेत्तर गतिविधियां आयोजित की जाएं।

    इस दौरान संभागीय आयुक्त ने बच्चों से विभिन्न सवाल-जवाब किए तथा विद्यार्थियों से पुस्तकों का पठन करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि विद्यार्थी एकाग्र होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़े। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे आएं तथा राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन के निर्देश भी दिए। संभागीय आयुक्त ने दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की संख्या, उपस्थिति पंजिका, पुस्तकों की स्थिति, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, कक्षा-कक्षों की स्थिति तथा विद्यार्थियों और स्टाफ की शौचालय व्यवस्था का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं नॉर्म्स के अनुरूप रहे। छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हुसंगसर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चार अतिरिक्त कक्षा-कक्ष बनाने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी विष्णु जोशी मौजूद रहें।