Blog

  • 2023 के प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कारों की घोषणा

    अणुव्रत पुरस्कार : रतन टाटा

    अणुव्रत लेखक पुरस्कार : इकराम राजस्थानी

    अणुव्रत गौरव पुरस्कार : डालचंद कोठारी

    जीवन विज्ञान सम्मान : राकेश खटेड़

    बीकानेर। एक अहिंसक और शान्तिप्रिय समाज के निर्माण के उद्देश्य से गत सात दशकों से कार्यरत अणुव्रत आन्दोलन की प्रतिनिधि संस्था अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) ने विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों – सम्मानों की घोषणा की है। वर्ष 2023 में सोसाइटी का सबसे प्रतिष्ठित ‘‘अणुव्रत पुरस्कार-2023‘‘ जाने माने उद्योगपति व समाजसेवी रतन टाटा को दिया जायेगा। पुरस्कार की घोषणा करते हुए अणुविभा के अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बताया कि रतन टाटा को मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सादगीपूर्ण जीवनशैली एवं नैतिक मूल्यों के प्रति निष्ठा के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इससे पूर्व पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम एवं डॉ. शंकरदयाल शर्मा, पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह एवं गुलजारी लाल नंदा, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति जस्टिस जी.एस.सिंघवी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. आत्माराम इत्यादि को अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत डेढ़ लाख रु का चैक, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है। इसी के साथ वर्ष 2023 के लिये अणुव्रत लेखक पुरस्कार, अणुव्रत गौरव सम्मान एवं जीवन विज्ञान पुरस्कार की भी घोषणा कर दी गई है।

    मूल्य आधारित लेखन के लिये वरिष्ठ साहित्यकार गीतकार, रेडियो उद्घोषक एवं वर्तमान में पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी को ‘‘अणुव्रत लेखक पुरस्कार-2023’’ प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार के अंतर्गत जिसमें 51 हजार का चैक, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। अणुव्रत आन्दोलन को अपनी सुदीर्घ व समर्पित सेवाएं प्रदान करने हेतु अणुव्रत कार्यकर्ता व अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष डालचंद कोठारी को ‘‘अणुव्रत गौरव सम्मान-2023‘‘ प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार के अंतर्गत स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अणुव्रत आन्दोलन के ही एक प्रकल्प नई पीढ़ी के सन्तुलित विकास हेतु विकसित किये गये जीवन विज्ञान कार्यक्रम को अपनी सेवाओं के लिये दक्ष प्रशिक्षक राकेश खटेड़, चेन्नई को ‘‘जीवन विज्ञान पुरस्कार-2023’’ प्रदान किया जायेगा। अणुविभा के महामंत्री भीखम सुराणा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी पुरस्कार मुम्बई में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में प्रदान किये जाने प्रस्तावित हैं।

  • इस दिन से शुरू होंगे वर्तमान सत्र 2023-24 के आरटीई भौतिक सत्यापन

    दीपावली अवकाश से पहले सभी स्कूल्स का फिजीकल वेरीफिकेशन करने की कवायद

    सत्र 2022-23 की द्वितीय किश्त के क्लेम बिल डीईओ लॉगिन में नहीं हो रहे शो

    सत्र 2022-23 पहली किश्त के हजारों बिल्स कर रहे हैं इसीएस का इंतजार

    बीकानेर। आरटीई के अंतर्गत सत्र 2023-24 के भौतिक सत्यापन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है, लेकिन सत्र 2022-23 के भुगतान की प्रक्रिया अभी आधी भी पूरी नहीं हो सकी है। सत्र 2022-23 की द्वितीय किश्त के क्लेम बिल पी एस पोर्टल पर तो शुरू हो गये हैं लेकिन डीईओ लॉगिन में अभी ये बिल शो ही नहीं हो रहे हैं। सत्र 2022-23 की प्रथम किश्त का भुगतान अब तक 50% स्कूल्स को भी नहीं हो सका है। पिछले वर्ष सहित गत वर्षों का भुगतान भी हजारों स्कूल्स का बकाया पड़ा है लेकिन प्राईवेट स्कूल्स के संगठनों द्वारा बार बार मांग किए जाने के बाद भी भुगतान करने में वित्त विभाग कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। हजारों बिल केवल ईसीएस की स्वीकृति के कारण अटके हुए हैं।

    उधर शिक्षा विभाग ने शीघ्र ही भौतिक सत्यापन कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग 20 अक्टूबर 2023 तक भौतिक सत्यापन संबंधित ट्रैंनिंग इत्यादि का कार्य पूरा करने की कवायद में जुटा हुआ है। ट्रेनिंग का कार्य कंप्लीट होते ही भौतिक सत्यापन दल स्कूल्स में जाकर सत्यापन कार्य करना शुरू कर देंगे। शिक्षा विभाग की मंशा है कि दीपावली का अवकाश होने से पहले सभी स्कूल्स का फिजीकल वेरीफिकेशन करवा दिया जाए।

  • शिक्षाविद रामनारायण स्वामी की प्रेरणास्पद ऊंचाइयों के प्रति नतमस्तक होकर समाज के हर वर्ग ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

    बीकानेर। शिक्षाविद एवं आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक स्वर्गीय रामनारायण स्वामी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल पाणिग्रहण में किया गया। वानप्रस्थ साधक आश्रम, रोजड़, गुजरात के मुख्य ट्रस्टी मुनि सत्यजीत, गुरुकुल पीलूखेड़ी के आचार्य धर्मदेव, श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाडी़ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि महाराज, वैदिक धर्म प्रचारक – प्रसारक आचार्य रविशंकर, ईसीबी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, साहित्यकार एवं पत्रकार हरीश बी. शर्मा, पैपा के प्रदेश समन्वयक एवं पत्रकार गिरिराज खैरीवाल, सिंथेसिस के डायरेक्टर मनोज बजाज, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानीशंकर जोशी, जार के अध्यक्ष श्याम मारू, पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति के ओमप्रकाश मोदी, भारत विकास परिषद के योगेंद्र भाटी, शिक्षाविद मोहरसिंह यादव, अनंतवीर जैन, रांकावत समाज के पदाधिकारी किशन कुमार स्वामी, मुरादाबाद से पधारी नीलम गौतम, आरएसवी स्कूल की ओर से रविंद्र भटनागर, स्वामी आरएन स्कूल की ओर से बिंदु बिश्नोई इत्यादि ने स्मृति शेष रामनारायण स्वामी के शैक्षणिक – सामाजिक – सांस्कृतिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय व प्रेरणास्पद योगदान को याद करते उनके बताए मार्ग पर चलने हेतु आह्वान किया। स्व. स्वामी की सुपुत्री नर्मदा शर्मा एवं आरएसवी ग्रुप आफ स्कूल्स के सीएमडी सुभाष स्वामी ने पूरे परिवार द्वारा अपने पिता के बताए पथ पर चलने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अनेक आश्रमों, संस्थाओं व प्रतिष्ठित शख्सियतों की शब्दांजलि का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। श्रद्धांजलि सभा में नगर के शिक्षाविद, समाजसेवी, पत्रकार, उद्योगपति इत्यादि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन शरीक हुए। आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी तथा समस्त स्टाफ ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा ने किया।

  • प्राईवेट स्कूल पोर्टल पर छात्रवृत्ति सहित अनेक लाभकारी योजनाओं के माड्यूल शुरू

    नया शुरू परीक्षा परिणाम मॉड्यूल स्कॉलरशीप के लिए है, शीघ्र ही छात्रवृत्ति मॉड्यूल भी होगा शुरू

    बीकानेर। अब प्राईवेट स्कूल्स के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति इत्यादि लाभकारी योजनाओं हेतु परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही विभाग या आनलाइन आवेदन के लिए चक्कर काटने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग ने लाभकारी योजनाओं से स्टूडेंट्स को सीधे जोड़ने हेतु पी एस पी पर पिछले सप्ताह से तैयारी शुरू कर दी है। विभाग लंबे समय से इस तरह की कवायद में जुटा हुआ था। इसके लिए पोर्टल पर नया माड्यूल जारी कर दिया गया है।
    नए शुरू किए गए परीक्षा परिणाम मॉड्यूल के माध्यम से गत सत्र 2022-23 के परीक्षा परिणाम को आनलाइन किया जाना है। इसी सप्ताह स्कालरशीप मॉड्यूल भी पोर्टल पर शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों मॉड्यूल्स को आपस में अटैच किया जा रहा है। जिससे छात्रवृत्ति या लाभकारी योजनाओं हेतु पात्र स्टूडेंट्स का विवरण पोर्टल पर दिखने लगेगा और सिंगल क्लिक द्वारा पात्र स्टूडेंट्स के आवेदन किए जा सकेंगे।
    विदित रहे कि गत वर्ष अक्टूबर के अंत में बीकानेर संभांग की बजट पूर्व चर्चा में प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने सरकारी लाभकारी योजनाओं में हो रहे भेदभाव को बंद करने एवं इस हेतु शाला दर्पण की तरह पी एस पी पर भी अलग से मॉड्यूल शुरू किये जाने का सुझाव प्रस्तुत किया था और मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को बजट के दौरान लागू करने की घोषणा की थी और उसी की पालना में यह कार्य हो रहा है। इस संबंध में 30 सितंबर 2023 को शिक्षा निदेशक कानाराम द्वारा परिपत्र जारी किया जा चुका है और उसकी पालना में विभिन्न डीईओ द्वारा भी अपने अपने जिलों में प्राईवेट स्कूल्स को परीक्षा परिणाम माड्यूल की पूर्ति करने एवं विद्यार्थी विवरण को अच्छी तरह से पूरा करने हेतु निर्देशित किया है। गौरतलब हो कि परीक्षा परिणाम मॉड्यूल छात्रवृत्ति के लिए शुरू किया गया है, न कि परीक्षा परिणाम को आनलाइन किया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे इसी सत्र से रिज़ल्ट को आनलाइन करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं।

  • निजी शिक्षण संस्थानों को एकजुटता के लिए परस्पर सहयोग – समन्वय से काम करने की महती आवश्यकता

    निजी शिक्षण संस्थानों के प्रति सरकार की दोहरी नीति अनुचित : राणावत

    निजी शिक्षण संस्थाओं की स्थिति बहुत गंभीर : डॉ. कर्णावट

    भगवान सबको सुधारे पर शुरूआत मुझ से करे : खैरीवाल

    नाना गांव में आयोजित हुआ पाली जिला प्राईवेट स्कूल्स का एक दिवसीय सम्मेलन

    पाली। पाली के बाली तहसील स्थित नाना गांव की उदय बाल विद्या मंदिर में पाली जिले की निजी स्कूल्स का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविवार, 1 अक्टूबर को लगभग 5 घंटे तक निजी शिक्षण संघ, बाली की अगुवाई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बाली के विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार निर्माण में निजी शिक्षण संस्थानों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि शिक्षित व समृद्ध समाज का निर्माण कर शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। राणावत ने कहा कि प्राईवेट स्कूल्स को सरकार द्वारा समय पर आरटीई का भुगतान नहीं करना तथा इनके साथ सौतेला व्यवहार करना अनुचित है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डॉ. महेन्द्र कर्णावट ने कहा कि वर्तमान समय में निजी विद्यालयों की स्थिति बहुत गंभीर है। हमें आपस में एकजुट होकर व साथ मिलकर आने वाली चुनौतियों से निपटना होगा। आने वाले समय में जो बदलाव हो रहे हैं, शिक्षा नीति में जो परिवर्तन आ रहे हैं, इसका अध्ययन करके उसके अनुसार चलना पड़ेगा।

    विशिष्ट अतिथि प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूशंस रेगुलेटरी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रत्येक विद्यालय संचालक को अपनी स्वयं की भूमिका निश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल्स की समस्याओं के प्रति सरकारों द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने में संगठनों से ज्यादा स्कूल संचालक दोषी हैं क्योंकि वे संगठनों को किसी भी तरह से प्रोत्साहित नहीं करते हैं, न ही संगठनों के आह्वान पर अपनी सहभागिता निश्चित करते हैं और किसी भी तरह से आर्थिक सहायता के लिए भी तैयार नहीं रहते हैं। उन्होंने उपस्थित निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों से आह्वान किया कि “भगवान सबको सुधारे पर शुरूआत मुझ से करे…” के भाव के साथ संगठनों के प्रति तत्पर रहने से ही सभी का भला संभव हो सकेगा। जब सभी अपनी अपनी भूमिका, अपना अपना योगदान देंगे तभी निजी शिक्षण संस्थानों की एकजुटता प्रदर्शित हो सकेगी। अध्यक्षता बद्रीनाथ धाम की आनंद माताजी ने की। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. एन. भाटी, जालौर, राजस्थान प्राईवेट एज्यूकेशन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, अजमेर, स्कूल क्रांति संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदनलाल वर्मा, झालावाड़, जोधपुर प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत, पाली जिला प्राईवेट शिक्षण संस्था समिति के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप दवे एवं उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिवेदी इत्यादि ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। सुमेरपुर ब्लाक के अध्यक्ष पन्नालाल, देसूरी ब्लाक के अध्यक्ष मोहन सिंह, रोहिट ब्लाक के अध्यक्ष गोपाराम पटेल, मारवाड़ जंक्शन ब्लाक के अध्यक्ष जसवंत सिंह एवं पाली ब्लाक के अध्यक्ष कानाराम इत्यादि सहित बड़ी संख्या में पाली जिले की प्राईवेट स्कूल्स के संचालक इस मौके पर उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के संयोजक एवं निजी शिक्षण संघ, बाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह भाटी के मुताबिक पाली जिले के संरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप कुमार दवे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिवेदी व सचिव पुखराज शर्मा के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। पीएसबी कॉलेज, पीएसबी सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं उदय बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाना की छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में स्काउट्स स्टूडेंट्स ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला। डायनोस एज्यूकेशन इंडिया द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी संभागियों को डॉक्यूमेंट फाईल्स भेंट की गयी।

    इस अवसर पर सभी अतिथियों का साफे एवं दुपट्टे द्वारा स्वागत किया गया तथा सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी अतिथियों एवं संभागियों के उदय बाल विद्या मंदिर परिसर में प्रवेश होते ही तिलकार्चन एवं ढोल नगाड़े बजाकर जोश भरा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में निजी स्कूलों को एकजुट होकर परस्पर सहयोग – समन्वय से काम करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

  • हमें अच्छा इंसान बनने के लिए तत्पर रहना चाहिए : संचय जैन

    ऑनलाइन सेशन बच्चों के नॉलेज को बढ़ाने में सहायक : डॉ. नीलम जैन

    बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती के निवर्तमान अध्यक्ष व अणुव्रत अमृत महोत्सव के राष्ट्रीय संयोजक संचय जैन ने रानी बाजार, चौपड़ा कटला स्थित सेमूनो इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद करते हुए उन्हें सुनागरिक बनने की प्रभावी सीख दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में बुरा इंसान कोई नहीं बनना चाहता। लेकिन हम अच्छे इंसान कैसे बनें, हमें इस पर विचार करना चाहिए। जीवन में खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, लेकिन पढ़ाई के परिणामों को कभी भी अपने ऊपर हावी न होने देना। उन्होंने उन सभी शिक्षकों का आभार ज्ञापित किया, जो स्टूडेंट्स को सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बाल – जिज्ञासाओं का समाधान भी बताया। उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या वे क्रोध करते हैं? क्रोध करते हैं तो क्या वजह होती है? क्रोध करने से क्या होता है? गुस्सा आने पर आप किस तरह रिएक्ट करते हैं? बाद में उन्होंने इन सभी सवालों के जवाब भी प्रस्तुत किए।


    इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के प्रति सजगता और जागरुकता के लिए कार्य करने की सीख भी बच्चों को दी। सेमूनो इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल की निदेशिका डॉ. नीलम जैन ने कहा कि इस तरह के सेशन से बच्चों का व्यवहारिक विकास होता है और सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है।

    डॉ. नीलम जैन ने बताया कि करीब दो घंटे तक चली ऑनलाइन सेशन को स्कूल के सभी शिक्षकों ने अटैंड किया। ऑनलाइन वेबिनार का संचालन सोनम सुराणा ने किया और धन्यवाद ज्योति मिश्रा ने ज्ञापित किया।

  • बीकानेर के शिक्षाविद – पत्रकार गिरिराज खैरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में किया सक्रिय संभागित्व – मिला सम्मान

    देश विदेश के 300 से अधिक शिक्षाविदों – साहित्यकारों – पत्रकारों इत्यादि ने किया सक्रिय संभागित्व

    ज्ञानायाम के उत्कृष्ट कार्य की हुई प्रशंसा

    बीकानेर। विश्व हिन्दी परिषद द्वारा 20-21 सितंबर 2023 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 115 वीं जयंती के सुअवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में बीकानेर के शिक्षाविद – पत्रकार गिरिराज खैरीवाल को सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री एस. के. सिंह बघेल ने खैरीवाल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस), भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) के सहयोग से आयोजित हुए
    इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश विदेश के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों, विश्व विद्यालययी कुलपतियों, उपकुलपतियों, प्रवक्ताओं, महाविद्यालययी प्राचार्यों, व्याख्याताओं, स्कूली प्राचार्यों, निदेशकों, प्राध्यापकों, अध्यापकों, पत्रकारों इत्यादि सहित लगभग 300 हिन्दी के प्रबल समर्थकों ने सक्रिय संभागित्व किया।

    मणिपुर की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसूइया उई, सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री लक्ष्मण आचार्य, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री एस के सिंह बघेल, पूर्व सांसद अरुण कुमार, उतर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, रामधारी सिंह दिनकर के पौत्र अरविंद कुमार सिंह, ग्लोबल ओपन यूनिवर्सिटी, नागालैंड के कुलाधिपति प्रो प्रियरंजन त्रिवेदी, पद्मश्री तारादेवी, उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्रालय के अपर सचिव आई ए एस शांतमनु, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव प्रो सच्चिदानंद मिश्र, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, एनआईओएस की अध्यक्ष प्रो सरोज शर्मा, विश्व हिन्दी परिषद के अध्यक्ष विनय भारद्वाज, महासचिव डॉ. बिपिन कुमार, सह संयोजक दीपक ठाकुर, आज तक न्यूज़ चैनल के संपादक सुधीर चौधरी,

    पंजाब केसरी की सीएमडी किरण चौधरी, इग्नू के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर नरेंद्र मिश्र, चेन्नई केंद्रीय विश्वविद्यालय, चेन्नई के प्रोफेसर राजरत्नम, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रामनारायण पटेल एवं प्रो अनिल राय, पी जी सेंटर, मधेपुरा, बिहार के अध्यक्ष डॉ. सिद्धेश्वर कश्यप, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर महेंद्रपाल शर्मा, केंद्रीय हिन्दी संस्थान, दिल्ली की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मंजुराय, कोल्हापुर विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो अर्जुन चव्हाण, वरिष्ठतम साहित्यकार – इतिहासकार डॉ. सी एल सोनकर, शिक्षाविद डॉ. वेदप्रकाश, प्रो श्रीनिवास त्यागी, प्रो. संध्या वात्स्यायन, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. प्रतिभा राणा, प्रो तृप्ता, डॉ. अनामिका, डॉ. भावना शुक्ल, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. जंगबहादुर पांडेय, प्रो. मार्कंडेय राय, डॉ. दीनदयाल, सिम्मी राठौड़ (लंदन), कवयित्री सुनीता कंवर (जैसलमेर) दिनेश जिंदल, बिपिन कुमार (गया, बिहार), ममता चौधरी (मेरठ) सहित अनेक प्रतिष्ठित प्रबुद्ध जनों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान ज्ञानायाम के संबंध में गिरिराज खैरीवाल ने विशेष जानकारी दी। अनेक विद्वान जनों को खैरीवाल ने ज्ञानायाम के विशेषांकों की प्रतियां भी भेंट की।

  • आसमां ने जीते गोल्ड व सिल्वर मैडल

    बीकानेर। डिसेंट किड्स की कक्षा – 8 वीं की छात्रा आस्मां फातिमा ने वेटलिफ्टिंग – 14 वर्ष में सिल्वर मैडल हासिल किया है। आसमां ने खेलो इंडिया के अंतर्गत इसी खेल में राज्य स्तरीय मुकाम प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर शाला परिवार ने प्रसन्नता प्रकट करते आसमां के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • श्री गोपेश्वर विद्यापीठ के गौरव पुरोहित ने बॉक्सिंग में गोल्ड मैडल जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया स्थान पक्का

    रानी पुरोहित ने जीता सिल्वर मैडल

    बीकानेर। ब्लॉसम इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 67 वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता(17 वर्ष) – 2023-24 के बालक वर्ग में श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी गौरव पुरोहित ने स्वर्ण पदक जीता है। अब गौरव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    इसी तरह से बालिका वर्ग में विद्यापीठ की छात्रा रानी पुरोहित ने सिल्वर मैडल जीता है। विद्यापीठ की प्रधानाध्यापिका भंवरी देवी ने बताया कि दोनों स्टूडेंट्स को शीघ्र ही स्कूल द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।

  • बीते सत्र के सेंकड क्लेम बिल 18 या 19 सितंबर 2023 से शुरू हो सकते हैं

    पहले 15 सितंबर से शुरू होने थे

    बीकानेर। तकनीकी समस्या के चलते आरटीई के अंतर्गत सत्र 2022-23 की द्वितीय किश्त के क्लेम शुक्रवार, 15 सितंबर से शुरू नहीं हो सके। शुक्रवार को ही ज्ञानायाम को पुख्ता जानकारी मिली थी कि आज शाम तक सेकंड क्लेम बिल जनरेशन आप्शन शुरू कर दिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो 18 या 19 या सितंबर 2023 से सेकंड क्लेम शुरू होने की जानकारी मिली है।

  • पी पी 4+ एवं पी पी 5+ में प्रवेश योग्य स्टूडेंट्स की उम्मीदों पर पानी फिरा, नहीं मिलेगा एडमिशन

    पोर्टल द्वारा बगैर अलॉटमेंट आरटीई के स्टूडेंट्स को एडमिट करने वाले स्कूल्स के लिए खड़ी हो गई दुविधा

    बीकानेर। आरटीई के अंतर्गत सत्र 2023-24 में पी पी 4+ एवं पी पी 5+ में प्रवेश से वंचित स्टूडेंट्स की आखिरी उम्मीद भी धूमिल हो गयी है। प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के मुताबिक जिन स्कूल्स में एंट्री लेवल क्लास पी पी 4+ या पी पी 5+ हैं, वहां आरटीई के अंतर्गत एडमिशन नहीं हो सकेंगे। ज्ञात हो कि शिक्षा निदेशालय द्वारा अगस्त के प्रथम सप्ताह में इस संबंध में विधिक राय हेतु प्रस्ताव भेजा हुआ था। इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है।

    इस से पहले 18 और 20 जुलाई को राजस्थान हाईकोर्ट ने पी पी 4+ एवं पी पी 5+ में एडमिशन पर रोक लगा दी थी। अब केवल पी पी 3+ एवं पहली कक्षाओं में ही आरटीई के अंतर्गत प्रवेश लिए जा सकेंगे। इस फैसले से उन स्कूल्स के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो गई है जिन्होंने आरटीई के अंतर्गत इन क्लासेज में एडमिशन तो ले लिए लेकिन पोर्टल पर एंट्री में विलंब के कारण शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई के नियमानुसार एडमिशन अलॉट नहीं हो सके।

  • सेकंड आप्शन वाले स्कूल में एडमिशन अलॉट हो जाने पर फर्स्ट आप्शन वाले स्कूल में नहीं हो सकेगा दाखिला

    नेक्सट आप्शन वाले स्कूल में रिक्त सीट्स पर एडमिशन प्रक्रिया लागू

    दिशा निर्देशों का अध्ययन नहीं करने की आदत के चलते स्कूल प्रबंधन हुए चक्कर घिन्नी

    बीकानेर। आरटीई के अंतर्गत प्रथम वरीयता क्रम वाले स्कूल में एडमिशन नहीं हो पाने के स्थिति में उससे अगले क्रम वाले स्कूल में रिक्त आरटीई सीट्स पर दाखिला प्रक्रिया चालू सत्र 2023-24 से लागू हो गयी है। जैसे ही इस व्यवस्था के तहत सेकंड आप्शन वाले स्कूल्स में वेकेंट सीट्स पर एडमिशन होने शुरू हुए तो ऐसे स्कूल्स वाले कुछ समझ ही नहीं पाए। वे चक्कर घिन्नी हो गए। आरटीई के अच्छे अच्छे जानकार भी इस संबंध में गच्चा खा गये। हालांकि इस संबंध में आरटीई के 2023-24 के लिए जारी दिशा निर्देशों में बताया हुआ है। इसी तरह से तीसरे, चौथे या पांचवें क्रम वाले स्कूल में भी किसी वेरीफाईड स्टूडेंट्स का एडमिशन वहां रिक्त सीट्स पर 30 सितंबर 2023 को अलॉट कर दिया जाएगा। जब किसी स्टूडेंट का प्रथम वरीयता वाले स्कूल में एडमिशन नहीं होता है और उसका दूसरे, तीसरे, चौथे या पांचवें क्रम में से किसी भी प्राथमिकता में चयन हो जाता है तो उसके लिए वह अंतिम अवसर रहेगा। यदि किसी स्टूडेंट का सेंकड प्राथमिकता में एडमिशन अलॉट हो जाता है तो उसे वहाँ प्रवेश लेना अनिवार्य होगा क्योंकि ऐसी स्थिति में उसका प्रथम वरीयता वाले स्कूल में एडमिशन का अधिकार समाप्त हो जाएगा। यदि वो वहां किसी भी कारणवश प्रवेश नहीं लेता है तो उसका प्रवेश निरस्त हो जाएगा। इसी तरह से अगली प्रायोटीज में भी यही सिस्टम रहेगा।

    बार बार सूचना के बाद भी रेस्पांस नहीं देने वाले अभिभावकों के बच्चों के प्रवेश किए जा सकेंगे निरस्त

    फर्स्ट या सेकंड या नेक्सट आप्शन वाले स्कूल में एडमिशन के लिए रूचि नहीं लेने वाले और संबंधित स्कूल द्वारा संपर्क करने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं देने वाले अभिभावकों के बच्चों के एडमिशन को कैंसिल करने की टेब अगले सप्ताह तक पी एस पी पोर्टल पर शुरू कर दिए जाने हेतु शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए है। इस टेब के शुरू हो जाने से संबंधित स्कूल आवश्यक जानकारी सबमिट कर ऐसे एडमिशन निरस्त कर सकेंगे। ऐसे निरस्त पात्र स्टूडेंट्स आरटीई के अंतर्गत सत्र 2023-24 में कहीं भी प्रवेश हेतु योग्य नहीं रहेंगे।

    शीघ्र शुरू होने वाले टैब द्वारा एडमिशन निरस्त किए जा सकेंगे

    इस संबंध में पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल द्वारा शिक्षा विभाग को प्रभावी तरीके से बार बार अवगत कराया गया कि लगभग हर स्कूल में इस तरह की समस्या आ रही है, जिसका निदान अत्यन्त आवश्यक है। 15 सितंबर 2023 को खैरीवाल को आरटीई की प्रभारी अधिकारी चंद्र किरण पंवार ने बताया कि उनके सेक्शन द्वारा इस संबंध में भेजा गया प्रस्ताव सचिवालय में अनुमोदन हेतु लंबित है और इस प्रस्ताव के अनुमोदित होते ही एनआईसी द्वारा पीएसपी पर इस संबंध में टैब स्टार्ट कर दी जाएगी।

  • सत्र 2022-23 की द्वितीय किश्त के क्लेम आज से शुरू होने की पूरी संभावना

    बीकानेर। आरटीई के अंतर्गत सत्र 2022 – 23 के सेंकड क्लेम बिल शुक्रवार दोपहर बाद या शाम तक शुरू किए जाने की जानकारी मिली है। ज्ञात रहे कि इस संबंध में लगभग सवा तीन महीने पहले ही निदेशालय द्वारा तैयारी कर ली गयी थी लेकिन वार्षिक पोर्टल रखरखाव शुल्क के अनुमोदन के लिए इतना समय लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रति वर्ष एक हजार रूपये की दर से सत्र 2020-21, सत्र 2021-22 व सत्र 2022-23 के लिए तीन हजार रुपये क्लेम में से कटौती की जाएगी। इस संबंध में पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने पिछले दिनों शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला से जयपुर में वार्ता कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया था, उस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने आश्वस्त किया था कि अतिशीघ्र पोर्टल पर सेकंड क्लेम बिल जनरेट आप्शन शुरू कर दिया जाएगा तथा भुगतान का प्रोसेस भी फास्ट किया जाएगा।

  • राजकीय महिला आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों हेतु गेस्ट फैकल्टीज के आवेदन आमंत्रित

    16 सितंबर 2023 तक लिए जाएंगे आवेदन

    बीकानेर। स्थानीय पटेल नगर स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेड्स के लिए रिक्त पदों पर विभागीय नियमानुसार गेस्ट फैकल्टीज के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान के प्राचार्य सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) कैलाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि रिक्त पदों हेतु विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय की दरों पर सेवानिधि, सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं निर्धारित योग्यता धारी आवेदकों के आवेदन गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एवं सचिवालय सहायक (हिंदी), स्विंग टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी, फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेस, सरफेस आर्नामेंटल टेक्निक्स(एंब्रॉयडरी), आईटी एवं एम्पलाईबिलिटी स्किल्स ट्रेडस में गेेस्ट फेकल्टीज हेतुु नियमानुसार निर्धारित योग्यता एवं शर्तों को पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त कार्मिकों, सीटीएस व सीआईटीएस उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। ये अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अंतिम विकल्प के रूप में निर्धारित योग्यताधारी आवेदकों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में अनुदेेशन हेतु अवसर दिया जा सकेगा। शर्मा ने बताया कि इन ट्रेडस हेतु अनुदेेशन कराने के इच्छुक योग्य व अनुभवी अभ्यर्थी अपना आवेदन 16 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजे तक महिला आईटीआई के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तकनीकी योग्यता, आयु तथा अनुभव का विवरण एवं अन्य वांछित जानकारी विभाग की वेबसाइट www.livlihood.gov.in पर अथवा कार्यालय समय में संस्थान नोटिस बोर्ड से प्राप्त की जा सकती है।

  • पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के साथ हुई सार्थक चर्चा के बाद शिक्षामंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने आरटीई से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश

    जयपुर। प्राइवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला से शिक्षा सचिवालय में मुलाकात कर आरटीई से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु पुनः पुरजोर अनुरोध किया। खैरीवाल द्वारा शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला को प्रस्तुत किए गए पत्र में कहा गया है कि आरटीई से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान अत्यावश्यक है। लगभग 15 मिनिट की चर्चा के बाद शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मांग पत्र में उल्लेखित सभी मांगों के त्वरित निस्तारण के लिए उसी वक्त अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया। खैरीवाल द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र में सत्र 2018-2019 व 2019-2020 के बैरियर्स हटाने, सत्र 2020-21 के अंतर्गत आफलाइन तरीके से शिक्षण कार्य कराने वाले स्कूल्स को शीघ्र भुगतान कराने, सत्र 2022-23 की द्वितीय क्लेम प्रक्रिया तुरंत शुरू कराने, जिन स्कूलों में एंट्री लेवल क्लास पी पी 4+ तथा पी पी 5+ हैं, वहां आरटीई प्रवेश प्रक्रिया लागू कराने तथा लंबे समय से पेंडिंग ईसीएस त्वरित रूप से कराने की मांग की गई है।

  • सज्जन लोगों की पहचान है धन, शक्ति और विद्या का सकारात्मक उपयोग: डॉ. बी.डी. कल्ला

    हल्दीराम सोसायटी द्वारा 60 लाख रुपये की लागत से करवाए कार्यों का शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

    बीकानेर, 23 जुलाई। सज्जन लोगों द्वारा विद्या, धन और शक्ति का सकारात्मक उपयोग किया जाता है। हल्दीराम एज्यूकेशनल सोसाइटी ने इसी सिद्धांत का अनुसरण किया है और कई विद्यालयों में आमूलचूल बदलाव का बीड़ा उठाया है। ये बात राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने 23 जुलाई 2023 को बीछवाल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बघिर में हल्दीराम एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा साठ लाख रुपए की लागत से करवाए गए नवीनीकरण कार्यों और अत्याधुनिक शिक्षण उपकरणों के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि यह विशेष स्कूल है। यहां आधारभूत सुविधाओं तथा आधुनिक शिक्षण उपकरणों का उपलब्ध करवाना पुण्य का कार्य है। इससे विद्यार्थियों को सहूलियत होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के विकास का माध्यम है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा होता है। हमें चाहिए कि प्रत्येक बच्चे को अधिक से अधिक पढ़ाएं। उन्होंने हल्दीराम एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा किए गए सामाजिक सरोकारों के कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था द्वारा चार स्कूलों को गोद लेकर वहां करोड़ों रुपए के कार्य करवाए गए हैं। यह विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होंगे। साथ ही अन्य भामाशाहों को प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास को लेकर संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में तीन हजार से अधिक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल गए हैं। दो हजार विद्यालय और खोले जाने की तैयारी है। इससे शिक्षा में और अधिक गुणवत्ता आएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आईसीटी लैब स्थापित कर दिए गए हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, सौ यूनिट बिजली सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।


    इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने कहा कि स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
    हल्दीराम एज्यूकेशनल सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि स्कूल में लगभग 49 लाख रुपये की लागत से सिविल कार्य तथा 11 लाख रुपए की लागत से शिक्षा के आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों के बारे में बताया तथा कहा कि सोसायटी के अध्यक्ष मनोहर लाल अग्रवाल की पहल पर यह विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।


    कार्यक्रम की अध्यक्षता हल्दीराम ग्रुप के शिव रतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ ने की। उन्होंने स्कूल क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के मद्देनजर स्मार्ट बोर्ड के संचालन के लिए ऑप्टिकल फाइबर लगाने हेतु डेढ़ लाख रुपये की घोषणा की।
    इस दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, राजेंद्र डीडवानिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया इत्यादि अतिथियों के रूप में मौजूद थे। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद बीठू के नेतृत्व में संजय कुमार मारू, सुनीता गुलाटी, उमा दाधीच, पीयूषी विग इत्यादि ने सभी व्यवस्थाएं बखूबी संभाली। रमेश कुमार अग्रवाल, अरविन्द बीठू एवं सुनीता गुलाटी द्वारा अतिथियों का स्वागत शाल, साफा एवं बुके द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को पुरस्कृत भी किया गया। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने शिला पट्टिका का अनावरण किया तथा स्कूल परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने स्मार्ट टीवी के माध्यम से शिक्षण कार्य की शुरुआत करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुनील बोड़ा, श्री डूंगरगढ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम स्वामी, शिक्षाविद गिरिराज खैरीवाल, झंवर गहलोत सहित स्कूल स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, अभिभावक और आमजन मौजूद रहे। राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षिका सुनीता गुलाटी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष ने किया।

  • एम. एस. कॉलेज में हुई हिमोग्लोबीन जांच

    बीकानेर। एनीमिया मुक्त अभियान के तहत डिस्पेंसरी नंबर – 4 द्वारा शनिवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में 50 छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ के हिमोग्लोबिन की जांच की गयी। यह कार्यक्रम एनएसएस, एनसीसी, रेंजरिंग, स्टूडेन्ट हेल्थ काउंसिलिंग एवं स्टूडेंट वेलफेयर समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी, डॉ. हिमांशु कांडपाल तथा अंजू सांगवा इत्यादि उपस्थित रहे। किसी भी स्टूडेंट्स एवं स्टाफ के खून में हिमोग्लोबिन कम नहीं पाया गया।

  • आरटीई के अंतर्गत सत्र 2023-24 का प्रवेश संबंधित फाईनल डिसीजन 20 जुलाई को आने की उम्मीद

    शिक्षा विभाग के अनुरोध पर न्यायालय 20 जुलाई को फिर करेगा सुनवाई

    आरटीई के अंतर्गत चार कक्षाओं हेतु शुरू की गई प्रवेश प्रक्रिया एवं प्री प्राईमरी में बिना भुगतान शिक्षण कराने संबंधी याचिकाओं पर जयपुर हाईकोर्ट द्वारा फाईनल डिसीजन अगले एक दो दिन में सुनाए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सत्र 2022-23 एवं 2023-24 में भी चारों कक्षाओं में प्रवेश हेतु दिशा निर्देश और प्रवेश प्रक्रिया जारी होते ही प्राईवेट स्कूल्स द्वारा इनका विरोध शुरू हो गया। अनेक स्कूल्स ने हाईकोर्ट में याचिकाएं तक दायर कर दीं। स्कूल क्रांति संघ, जयपुर सबसे पहले इस संबंध में हाईकोर्ट पहुंचा और आरटीई के नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया नहीं होने को चुनौती दी साथ ही भुगतान के लिए भी केस फाईल किया। इस दौरान जयपुर की अनेक स्कूल्स नीरजा मोदी, केंब्रिज कोर्ट, मॉडर्न, रुक्मिणी बिरला, मयूर, एसएमएस, विद्याश्रम भी हाईकोर्ट की चौखट तक गए और एक साथ चार कक्षाओं में प्रवेश को नियमानुसार नहीं बताते हुए एंट्री लेवल क्लास केवल एक ही रखने की अपील प्रस्तुत की। अंतिम समय में सीबीएसई स्कूल्स की यूनियन प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन ने भी रिट दायर कर दी।

    11 से 14 जुलाई और फिर 16 से 18 से जुलाई तक रोजाना मैराथन सुनवाई के बाद 18 जुलाई को हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यदि स्कूल्स आरटीई के नियमानुसार प्रवेश देते हैं तो भुगतान करने का दायित्व राज्य सरकार का है। प्री प्राईमरी कक्षाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा भुगतान नहीं करने का हवाला देकर शिक्षण संस्थानों को भुगतान से वंचित करना उचित नहीं है, इसलिए राज्य सरकार को भुगतान का प्रबंध करना ही होगा। यह राज्य सरकार का दायित्व है। कोर्ट ने महाराष्ट्र हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर कहा कि एंट्री लेवल क्लास नर्सरी और पहली रखी जाए। इस दौरान कैचमेंट एरिया संबंधित पालना के लिए भी शिक्षा विभाग को न्यायालय द्वारा पाबंद करने की जानकारी मिली है।

    इस फैसले के बाद 19 जुलाई को राज्य सरकार के एडवोकेट जनरल महेंद्र सिंह सिंघवी ने हाईकोर्ट को आंकड़ों के साथ अवगत कराया कि वर्तमान सत्र 2023-24 में नर्सरी के अलावा पी पी 4+ एवं पी पी 5 + में भी बड़ी संख्या में प्रवेश हो चुके हैं, इसलिए इस वर्ष पी पी 4+ एवं पी पी 5 + में प्रवेश की अनुमति दी जाए। न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह ने एडवोकेट जनरल सिंघवी के अनुरोध के आधार पर 20 जुलाई को इस संबंध में पुनः सुनवाई के लिए सभी पक्षों को सूचित करा दिया है। देखना यह है कि 20 जुलाई को न्यायालय द्वारा 18 जुलाई को उन्हीं द्वारा सुनाए गए फैसले को बरकरार रखा जाता है या कुछ संशोधन के साथ दुबारा फैसला सुनाया जाएगा।

  • आर्ट ऑफ लिविंग के गुरु पूर्णिमा उत्सव में आनंद से विभोर हुए श्रोता

    टीम अवर फॉर नेशन के सेवा कार्यों का किया सम्मान

    अपना घर में भेंट की केंगन जापानी वाटर मशीन

    बीकानेर। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केंद्र द्वारा विभिन्न आयामों के आयोजन किये गये। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्यूनिकेशन के बीकानेर जोनल मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट गली, रानी बाजार स्थित कथूरिया भवन में आयोजित गुरु भक्ति संध्या में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुमेरु भजन गायक जितेंद्र सारस्वत के सुमधुर गुरु भक्ति के भजनों से श्रोतागण भाव विभोर हो गए। उन्होंने गुरु वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। उसके बाद एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की दिव्य प्रस्तुतियां उन्होंने देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इससे पहले सभी ने मिलकर गुरु पूजा की। साथ ही दिव्य ध्यान का आनंद भी सभी ने लिया। इस अवसर पर टीम अवर फॉर नेशन का सम्मान उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय सामाजिक सेवाओं हेतु किया गया। टीम अवर फॉर नेशन के संस्थापक सी. ए. सुधीश शर्मा ने टीम अवर फॉर नेशन की सात सालों में किए गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी।

    इससे पहले सुबह 11 बजे वृंदावन एनक्लेव स्थित अपना घर आश्रम में 280000/- ( दो लाख अस्सी हजार रुपये) की केंगन जापानी वाटर मशीन संस्था द्वारा दी गई। इस मशीन द्वारा पानी के माध्यम से बीमारियां ठीक हो जाती है। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पच्चीसिया, वरिष्ठ प्रशिक्षक जितेन्द्र सारस्वत, अपेक्स राजेश मुंजाल, राजकुमार भटनागर, धीरज जैन, अनिल खजांची व लोकेश चतुर्वेदी इत्यादि उपस्थित थे। खैरीवाल ने बताया कि रविवार को ही प्रातः 7 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी की रिकार्डेड वॉयस में सुदर्शन क्रिया की अद्भुत अनुभूति भी डिवोटिज ने फिर प्राप्त की। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य रवि कथूरिया के नेतृत्व में साधना सारस्वत, रामदेव कुलरिया, अजय खत्री, सुभाष दाधीच, युनूस अली, प्रकाश शर्मा, प्रेम जोशी, जानकी वल्लभ, सुरेश दाधीच, रितूबाला, आशी जैन, गीता भटनागर, शिवानी, पृथ्वी सिंह, राकेश छाजेड़ इत्यादि ने विभिन्न जिम्मेदारियों को कुशलता से निर्वाहित किया।