दुबई में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में शिक्षक डूडी करेंगे संभागित्व

बीकानेर। दुबई के एनजीओ गम बुक, जांभाणी साहित्य अकादमी एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 व 5 फरवरी को यूएई के दुबई में आयोज्य अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौडू, के शिक्षक रामचंद्र डूडी सहभागिता करेंगे तथा अपना शोध आलेख प्रस्तुत करेंगे। डूडी राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षक हैं तथा स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज सेवा की अलख जगा रहे हैं। अभी हाल ही में पाली के निंबली ब्राह्मणान, रोहट में संपन्न 18 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भी डूडी ने अपने विद्यालय के स्काउट्स के साथ उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की थी। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अपने – अपने वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में रामचंद्र डूडी को आमंत्रित करने पर गौडू गांव एवं बज्जू ब्लाक के शिक्षकों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *